Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बेंगलुरु में मां के साथ स्कूटर से स्कूल जा रहे मासूम की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर फरार


बेंगलुरु, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु के उत्तरहल्ली इलाके में सोमवार को मां के साथ स्कूटर पर स्कूल जा रहे स्कूली बच्चे की टिपर लॉरी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सवनदरबार आश्रम के पास हुई। मृतक की पहचान पांच साल के भावीन के तौर पर हुई है।

बेंगलुरु, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बेंगलुरु के उत्तरहल्ली इलाके में सोमवार को मां के साथ स्कूटर पर स्कूल जा रहे स्कूली बच्चे की टिपर लॉरी की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना सवनदरबार आश्रम के पास हुई। मृतक की पहचान पांच साल के भावीन के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, भावीन अपनी मां शुभलता के साथ स्कूटर से स्कूल ले जा रही थीं। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले ही उन्होंने एक और बच्चे को स्कूल छोड़ा था और भावीन को छोड़ने जा रही थीं, तभी यह घटना हुई।

आरोप है कि टिपर लॉरी स्कूटर से टकराई, जिससे भावीन सड़क पर गिर गया। इसके बाद लॉरी बच्चे के ऊपर से गुजर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद टिपर का ड्राइवर मौके से भाग गया। केंगेरी ट्रैफिक पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। ड्राइवर का पता लगाने और उसे पकड़ने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस उन हालात की जांच कर रही है जिनकी वजह से यह हादसा हुआ और टिपर लॉरी की आवाजाही और घटना से पहले की गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

इससे पहले, कर्नाटक के कोलार और चिक्कबल्लापुर जिलों में सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल थे जो सोमवार को तिरुपति मंदिर के दर्शन के बाद बेंगलुरु लौट रहे थे।

पहली घटना में बेंगलुरु के चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। उनकी कार चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर कोलार जिले के केजीएफ तालुक में डोड्डा कारी गांव के पास बेकाबू होकर पलट गई। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय शरदाम्मा, 25 वर्षीय दीक्षिता, 41 वर्षीय देवेंद्र कुमार और 13 वर्षीय जिष्णु के तौर पर हुई है। वे बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा के रहने वाले थे।

परिवार के सदस्य भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुपति गए थे और बेंगलुरु लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि टोयोटा कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई, जिससे कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बेथामंगला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

एक अलग घटना में पड़ोसी चिक्काबल्लापुर जिले के शिदलाघट्टा तालुक में कोथानूर गेट के पास खेत में काम करने वाले मजदूरों को ले जा रही एक ओमनी कार की टक्कर एक मिनी माल वाहक गाड़ी से हो गई, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब रामचंद्रप्पा नाम का एक व्यक्ति मल्लिकार्जुनपुरा गांव के 10 मजदूरों को फूल तोड़ने के काम के लिए ओमनी कार से हुजुगुरु गांव ले जा रहा था।

इस टक्कर में मल्लिकार्जुनपुरा की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-07 19:50:03

Share:

Leave A Reviews

Related News