Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बेटे विहान के बर्थडे पर अभिनेत्री स्नेहा का खास पोस्ट, लिखा-हर कामयाबी, गलती, खुशी के पल में तुम्हारे साथ रहूंगी


मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री स्नेहा ने मंगलवार को अपने बेटे विहान के जन्मदिन पर उसके लिए प्यारा नोट शेयर किया। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए बेटे को भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया।

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री स्नेहा ने मंगलवार को अपने बेटे विहान के जन्मदिन पर उसके लिए प्यारा नोट शेयर किया। अभिनेत्री ने इस पोस्ट के जरिए बेटे को भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया।

अभिनेत्री स्नेहा ने इंस्टाग्राम पर बेटे की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इसमें अभिनेत्री के बेटे विहान की तस्वीरें हैं, जबकि कुछ में वे अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं। अभिनेत्री स्नेहा ने लिखा, "हैप्पी 11 बर्थडे विहान, तुम मेरे दिल और सबसे बड़ी खुशी हो। 11 साल पहले तुम मेरी जिंदगी में आए और मुझे ऐसा प्यार दिया, जिसका अहसास मुझे पहले कभी नहीं हुआ था। तुम्हें बड़ा होते, सीखते, हंसते और इतना अच्छा बच्चा बनते देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी और गर्व की बात है।"

अभिनेत्री ने लिखा, "मेरी बस यही दुआ है, तुम दयालु बनो, बहादुर बनो, मजबूत बनो, अपने सपने पूरे करो और कभी कोशिश करने से मत डरो। हर कामयाबी, गलती, खुशी के पल में मैं तुम्हारे साथ रहूंगी। मेरे बच्चे, मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। तुम हमेशा मेरे दिल का एक टुकड़ा रहोगे, जो बाहर चलता-फिरता है।"

इस साल की शुरुआत में पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस स्नेहा ने पति एक्टर प्रसन्ना के लिए शादी की 14वीं सालगिरह पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा था।

स्नेहा का असली नाम सुहासिनी राजाराम है। उन्होंने साल 2012 में अभिनेता प्रसन्ना से शादी की। उनके दो बच्चे बेटा विहान और एक बेटी आद्या। वह अपने परिवार के साथ चेन्नई में रहती हैं।

अभिनेत्री की बात करें तो उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उन्हें उनकी मनमोहक मुस्कान के कारण 'पुन्नगई अरसी' (मुस्कान की रानी) भी कहा जाता है। फिल्मों के अलावा उन्होंने कुछ तमिल डांस और रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभाई है।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News