Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भगवंत मान के फ्रांस दौरे से लेकर दिल्ली प्रदूषण तक, अभिषेक दत्त ने केंद्र और रेखा सरकार को घेरा


नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एयरपोर्ट पर रोके जाने के दावे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों, दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार को लेकर सवाल उठाए। इसके अलावा, उन्होंने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों पर भी प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एयरपोर्ट पर रोके जाने के दावे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों, दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार को लेकर सवाल उठाए। इसके अलावा, उन्होंने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों पर भी प्रतिक्रिया दी।

कांग्रेस नेता ने भगवंत मान को एयरपोर्ट पर रोके जाने के दावे पर कहा कि विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार पर अहंकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाते रहे हैं। हालांकि, उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की विपक्षी एकजुटता में भूमिका पर भी सवाल उठाया। दत्त ने सवाल किया कि जब प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विपक्षी गठबंधन की बैठक होती है, तो केजरीवाल उसमें शामिल क्यों नहीं होते और तीसरे मोर्चे की तलाश करके विपक्ष को कमजोर क्यों करते हैं?

भगवंत मान के फ्रांस दौरे का जिक्र करते हुए दत्त ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मुख्यमंत्री फूड फेस्टिवल में शामिल होने के लिए फ्रांस गए थे। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब में कथित तौर पर खनन माफिया और नशे की समस्या के बीच मुख्यमंत्री के विदेश दौरे की क्या जरूरत थी। पंजाब में नशे की समस्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की जान जा रही है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। जब मुख्यमंत्री को सरकार से अनुमति नहीं मिली, तो उन्होंने अदालत के माध्यम से विदेश जाने का रास्ता अपनाया। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की।

प्रधानमंत्री मोदी की हालिया टिप्पणियों पर अभिषेक दत्त ने भ्रष्टाचार और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे उठाए। उन्होंने सवाल किया कि भ्रष्ट नेताओं को जेल भेजने की बात करने वाले प्रधानमंत्री के साथ ऐसे नेता क्यों खड़े दिखाई देते हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते रहे हैं। दत्त ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम के आदर्शों पर चलने के लिए साहस और प्रतिबद्धता की जरूरत है। अहिंसा, सच्चाई और मर्यादा का रास्ता अपनाने की बात करने के साथ व्यवहार में भी इन मूल्यों का पालन किया जाना चाहिए।

दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए वाहनों पर प्रतिबंध और एक नवंबर से निर्माण कार्य बंद करने की योजनाओं पर कांग्रेस नेता ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने दो साल पहले से ऐसी तैयारियां की होतीं, तो इन कदमों पर विचार किया जा सकता था। लेकिन, सार्वजनिक परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था किए बिना वाहनों को बंद करने से आम लोगों को परेशानी होगी।

दत्त ने सवाल किया कि क्या दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगववंत मान के साथ समन्वय बैठक की है?

वहीं, निर्माण कार्य बंद करने के प्रभावों पर उन्होंने कहा कि रोजाना काम करके आजीविका कमाने वाले गरीब मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है। दत्त ने कहा कि रेखा गुप्ता की सरकार केवल रील की सरकार है, इंस्टाग्राम की सरकार है, सोशल मीडिया की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जमीनी स्तर पर प्रभावी काम नहीं कर रही है।

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर अभिषेक दत्त ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड से जुड़े लोगों पर लगातार हमलों की खबरें सामने आना गंभीर विषय है। बाबा सिद्दीकी की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऐसे मामलों को रोकने में विफल रही है।

दत्त ने कहा कि उन्होंने बिश्नोई परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य के हवाले से सलमान खान को मंदिर जाकर माफी मांगने की बात सुनी है। यदि माफी मांगने से विवाद समाप्त हो सकता है और निर्दोष लोगों पर हमले रुक सकते हैं, तो सलमान खान इस पहलू पर विचार कर सकते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि किसी विवाद के कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री प्रभावित हो रही है, तो केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब कलाकारों और अन्य लोगों की सुरक्षा का मुद्दा सामने है, तो सरकारें इस दिशा में ठोस कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रही हैं।

--आईएएनएस

पीएसके

Date & Time : 2026-10-21 18:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News