Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भाजपा ने यूपी संगठन के प्रभारियों का किया ऐलान, एमलसी गोविंद को मिली अहम जिम्मेदारी


लखनऊ, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और धार देने के लिए क्षेत्रीय प्रभारियों से लेकर विभिन्न मोर्चों और मीडिया प्रबंधन तक जिम्मेदारियों का नया खाका तय कर दिया है।

लखनऊ, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और धार देने के लिए क्षेत्रीय प्रभारियों से लेकर विभिन्न मोर्चों और मीडिया प्रबंधन तक जिम्मेदारियों का नया खाका तय कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में क्षेत्रीय संगठन को छह प्रभारियों, सात मोर्चों को नए प्रभारी और मुख्यालय तथा मीडिया प्रबंधन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा की नई व्यवस्था में संगठन ने प्रदेश को अलग-अलग क्षेत्रों में बांटकर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है।

पश्चिम क्षेत्र की कमान प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, ब्रज की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य, कानपुर क्षेत्र प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी, अवध प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, काशी प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह और गोरखपुर क्षेत्र प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा को सौंपा गया है।

संगठन ने विभिन्न सामाजिक और वर्गीय आधार वाले मोर्चों पर भी प्रभारियों की नियुक्ति की है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी, पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री संजय राय, अनुसूचित मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. प्रियंका रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी और किसान मोर्चा की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी को सौंपा गया है।

भाजपा ने संगठन के मुख्यालय स्तर पर एमएलसी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया है। वहीं मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े कामों के लिए प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना का संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा को 'मन की बात' का संयोजक तथा प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि को 'मन की बात' का सह-संयोजक बनाया गया है।

--आईएएनएस

विकेटी/वीकेयू

Share:

Leave A Reviews

Related News