Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड आएंगे नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह


रांची, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा तय हो गया है। यह दौरा दो दिनों का होगा, जो 6 और 7 जून को प्रस्तावित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका झारखंड का पहला आधिकारिक दौरा होगा, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

रांची, 31 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा तय हो गया है। यह दौरा दो दिनों का होगा, जो 6 और 7 जून को प्रस्तावित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका झारखंड का पहला आधिकारिक दौरा होगा, इसलिए इसे काफी अहम माना जा रहा है। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने दी है। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष कई संगठनात्मक बैठकों और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे।

अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 6 जून को सुबह करीब 11:30 बजे नितिन नवीन रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। एयरपोर्ट के पास ही एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके बाद उनका काफिला विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों की ओर रवाना होगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत वे भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर, धरती आबा बिरसा मुंडा और स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनका आगमन भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होगा, जहां वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसी दिन वे एक प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उनसे बातचीत करेंगे और राजनीतिक तथा सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 7 जून को उनके कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कूचू, ओरमांझी स्थित आवास पर अल्पाहार कार्यक्रम से होगी। इस दौरान वे पार्टी नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े लोग उनसे संवाद करेंगे।

इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर पार्टी के विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 7 जून की रात को उनका दिल्ली वापस लौटने का कार्यक्रम तय है।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News