Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भाजपा विधायक की आदिवासी खानपान की आदतों पर की गई टिप्पणी की जांच कर रहे हैं : त्रिपुरा सीएम साहा


अगरतला, 12 नवंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने आदिवासी समुदाय के खानपान की आदतों को लेकर भाजपा विधायक तफज्जल हुसैन की अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद के बीच गुरुवार को कहा कि कानून अपना काम करेगा और पार्टी भी इस मामले की जांच कर रही है।

अगरतला, 12 नवंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने आदिवासी समुदाय के खानपान की आदतों को लेकर भाजपा विधायक तफज्जल हुसैन की अपमानजनक टिप्पणी पर विवाद के बीच गुरुवार को कहा कि कानून अपना काम करेगा और पार्टी भी इस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर राज्य भाजपा अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय से पहले ही चर्चा कर ली है और मामला अभी विचाराधीन है।

साहा ने मीडिया से कहा, "विधायक तफज्जल हुसैन ने अपनी टिप्पणी पर खेद जता दिया है। इस मामले को इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए। ऐसी टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिए।"

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें भाजपा विधायक पूर्वोत्तर के आदिवासी समुदायों के लोकप्रिय भोजन पोर्क के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए।

भाजपा की सहयोगी 'टिपरा मोथा पार्टी' (टीएमपी) और विपक्षी दल सीपीआई (एम) से जुड़े कई आदिवासी संगठनों ने अगरतला के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 52 वर्षीय हुसैन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

टीएमपी के संस्थापक और प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देबबर्मा ने विधायक से माफी की मांग की है, जबकि सीपीआई (एम) के राज्य सचिव और विपक्ष के नेता जितेंद्र चौधरी ने राज्य सरकार से उचित कार्रवाई करने को कहा है।

देबबर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आदिवासी समुदायों की खानपान की आदतें उनकी संस्कृति और परंपराओं का अहम हिस्सा हैं। किसी को भी उनकी पसंद का मजाक उड़ाने या उन पर अपनी मर्जी थोपने का अधिकार नहीं है।

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, "हां, हम सूअर का मांस खाते हैं। यह हमारा स्वाद, हमारी संस्कृति और हमारा पारंपरिक भोजन है। पूर्वोत्तर के लोगों को उनके खानपान की आदतों की वजह से भेदभाव या अपमान का सामना नहीं करना चाहिए।"

आदिवासी नेता ने हुसैन से माफी की मांग करते हुए अपने समुदाय के लोगों से अपील की कि जब उनके सम्मान और पहचान पर सवाल उठाया जाए, तो वे चुप न रहें। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि भाजपा नेतृत्व इन कथित टिप्पणियों को गलत ठहराएगा।

देबबर्मा ने पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शोकीन से जुड़े हालिया विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों घटनाओं में एक जैसी मानसिकता दिखाई देती है।

फेसबुक पर एक पोस्ट में टीएमपी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने विधायक की माफी देखी है, लेकिन इसे अपने बयानों से ध्यान भटकाने की एक कोशिश बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हुसैन की टिप्पणियां आदिवासी समुदाय के प्रति उनके नजरिए को दर्शाती हैं।

टीएमपी की महिला शाखा 'टिपरा विमेंस फेडरेशन' (टीडब्‍ल्‍यूएफ) ने गुरुवार को विधायक हुसैन के इस्तीफे की मांग की। साथ ही, त्रिपुरा के मूल समुदायों की संस्कृति और खानपान की आदतों के बारे में की गई उनकी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कड़ी सजा देने की भी मांग की।

संगठन ने मुख्यमंत्री से विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की। ​​उन्होंने याद दिलाया कि राज्य सरकार ने दिल्ली के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शोकीन के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसने त्रिपुरा के एक आदिवासी युवक के प्रति नस्लीय टिप्पणी की थी।

टीडब्‍ल्‍यूएफ ने मांग की कि हुसैन के मामले में भी जवाबदेही का वही पैमाना अपनाया जाए। उनका कहना है कि किसी को भी मूल समुदायों और उनकी सांस्कृतिक प्रथाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।

इस बीच, सीपीआई (एम) नेता चौधरी ने इन टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने इन्हें बेहद आपत्तिजनक बताया और कहा कि ये त्रिपुरा की सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी सम्मान की परंपरा के खिलाफ हैं।

उन्होंने कहा कि संविधान के तहत शपथ लेने वाले एक चुने हुए प्रतिनिधि से यह उम्मीद की जाती है कि वह सार्वजनिक बातचीत में गरिमा बनाए रखे और जिम्मेदारी से काम ले।

बुधवार को हुसैन ने अपनी टिप्पणियों पर खेद जताया और शांति तथा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। ​​सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में विधायक ने अपनी उन टिप्पणियों को स्पष्ट करने की कोशिश की, जो सिपाहीजाला जिले के सोनामुरा में की गई थीं।

उन्होंने सीपीआई (एम) पर उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करने और राजनीतिक उद्देश्यों से प्रेरित होकर गलत सूचना फैलाने का अभियान चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी बातों पर ध्यान न दें, जिन्हें उन्होंने 'गलत सूचना' बताया और सभी से शांति तथा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया।

--आईएएनएस

एएसएच/एबीएम

Date & Time : 2026-11-12 16:35:02

Share:

Leave A Reviews

Related News