Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भाजपा विधायक प्रतीक भूषण ने एनालॉग डेयरी उत्पादों पर रोक का किया स्वागत, मिलावट को बताया संगठित अपराध


गोंडा, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने राज्य सरकार द्वारा एनालॉग डेयरी उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध का स्वागत किया है। उन्होंने मिलावटी दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मिलावट अब संगठित अपराध का रूप ले चुकी है।

गोंडा, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने राज्य सरकार द्वारा एनालॉग डेयरी उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध का स्वागत किया है। उन्होंने मिलावटी दूध, पनीर और अन्य डेयरी उत्पाद बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मिलावट अब संगठित अपराध का रूप ले चुकी है।

प्रतीक भूषण सिंह ने आईएएनएस से कहा, "मिलावट करना आज के दिनांक में घोर संगठित अपराध की तरह हो गया है। मैं सीएम योगी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस मुद्दे को उठाया और नकली पनीर, नकली दूध और नकली दही के उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया। हमारी सरकार ने कुछ ही दिन पहले खाद्य उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बहुत कड़े कदम उठाए थे, और हमें उस पर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।"

उन्होंने आरोप लगाया, "आगामी त्योहारों और कार्यक्रमों को देखते हुए कुछ फैक्ट्रियां सस्ते दाम पर डेयरी उत्पाद बनाने के चक्कर में बड़े पैमाने पर नकली सामान बना रही हैं। आगामी त्योहार और कार्यक्रम में बहुत पैमाने पर डेयरी प्रोडक्ट सस्ता बनाने के चक्कर में कुछ फैक्ट्रियां पूरी की पूरी उद्योग चला रही हैं। लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार को ऐसे लोगों पर लगाम लगानी ही होगी।"

विधायक ने कानपुर की एक फैक्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां एक ही जगह 15 तरह के डेयरी उत्पाद बनाए जा रहे हैं और उनका कारोबार कई मंडलों तक फैला है। उन्होंने कहा, "मैं एक प्रकरण से अवगत हूं। एक व्यापारी ने शिकायत की थी कि कानपुर में एक फैक्ट्री है, जो दूध के 15 प्रोडक्ट बनाती है। कई मंडलों में उनका विस्तार हो रखा है। ऐसी फैक्ट्रियों पर लगाम लगेगी और लोग गंभीर धाराओं में जेल भेजे जाएंगे। इस पर हमारी सरकार सख्त कदम उठाएगी। मुझे योगी सरकार से बहुत उम्मीद है और मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं कि इस पर वो आगे कदम बढ़ा रहे हैं।"

प्रतीक भूषण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि सिर्फ डेयरी उत्पाद ही नहीं, बल्कि सब्जियों और खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "सीएम योगी से मेरी यह निवेदन है कि सब्जियों पर जो केमिकल डाले जा रहे हैं, उस पर भी जांच हो। ऐसे में केवल प्रोडक्ट नहीं, बल्कि जो उन पर डाले जाते हैं, उसके भी जड़ तक जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "संगठित तरीके से अपराध को रोकने के लिए सीएम योगी ने कदम उठाया है। हमारे पास अवसर है कि पूरे प्रदेश और देश में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं। मिलावटखोरों को कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का दुस्साहस न कर सके।"

--आईएएनएस

एससीएच/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News