Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत और बांग्लादेश ने द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की


ढाका, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने सोमवार को ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के लोक प्रशासन मंत्रालय के सलाहकार इस्माइल जबीहुल्लाह से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

ढाका, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने सोमवार को ढाका में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के लोक प्रशासन मंत्रालय के सलाहकार इस्माइल जबीहुल्लाह से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में भारत-बांग्लादेश संबंधों की नींव दोनों ओर के लोगों के आपसी संबंधों को बताया। साथ ही, दोनों पक्षों ने आपसी भरोसे और फायदे पर आधारित भविष्योन्मुखी साझेदारी के जरिए द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

ढाका में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पोस्ट में कहा, "चर्चा में लोगों के बीच आपसी जुड़ाव को द्विपक्षीय संबंधों की नींव है। बैठक में भारत-बांग्लादेश संबंधों से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई और उम्मीद जताई गई कि दोनों संप्रभु देश आपसी भरोसे और फायदे के आधार पर भविष्योन्मुखी सोच के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"

बाद में, उच्चायुक्त ने बांग्लादेश के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री अब्दुल अवल मिंटू से भी मुलाकात की।

ढाका में उच्चायोग ने एक्स पर लिखा, "उन्होंने वन्यजीव संरक्षण और आवास सुरक्षा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग तंत्र की प्रगति पर चर्चा की। साथ ही, सीमा-पार प्रदूषण, कचरा प्रबंधन और आपसी हित के अन्य पर्यावरणीय मुद्दों पर सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर भी बात की।"

पोस्ट में यह भी बताया गया कि बैठक के दौरान राज्य मंत्री शेख फरीदुल इस्लाम भी मौजूद थे।

रविवार को त्रिवेदी ने बांग्लादेश के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री निताई रॉय चौधरी के साथ दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की।

दोनों पक्षों ने शास्त्रीय संगीत, लोक कला, विरासत संरक्षण, संस्थागत जुड़ाव, संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मेलनों के क्षेत्रों में संभावित सहयोग और आदान-प्रदान पर विचार किया। ये गतिविधियां बांग्लादेशी कवि काजी नजरुल इस्लाम की 127वीं जयंती के जश्न का हिस्सा थीं।

बैठक के दौरान सांस्कृतिक मामलों के राज्य मंत्री अली नवाज महमूद खय्याम भी मौजूद थे। ढाका में भारतीय उच्चायोग ने इसकी जानकारी भी एक्स के जरिए दी। बताया, "इस चर्चा में दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और सांस्कृतिक मेलजोल को मजबूत करने की अहमियत पर जोर दिया गया। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, लोक कला, विरासत संरक्षण, संस्थागत जुड़ाव और संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सम्मेलनों के क्षेत्रों में संभावित सहयोग और आदान-प्रदान पर चर्चा की। खासकर 'नजरुल बोर्षो (नजरूल को समर्पित वर्ष)' समारोहों को लेकर जिनका मकसद लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देना है।"

पिछले हफ्ते, भारतीय दूत ने ढाका में संसद भवन में बांग्लादेश की नेशनल पार्लियामेंट के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद और डिप्टी स्पीकर कैसर कमाल के साथ भी अलग-अलग बैठकें करें इन अहम मुद्दों पर गहन विमर्श किया था।

इन चर्चाओं का मुख्य विषय भारत और बांग्लादेश के बीच संसदीय सहयोग और आदान-प्रदान को मजबूत करने के तरीकों पर केंद्रित था।

--आईएएनएस

केआर/

Date & Time : 2026-09-07 16:15:06

Share:

Leave A Reviews

Related News