Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत और नाइजीरिया ने व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर की चर्चा


नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेत्तिमा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, बिजली, स्वच्छ ऊर्जा, उर्वरक और रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेत्तिमा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, बिजली, स्वच्छ ऊर्जा, उर्वरक और रक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेत्तिमा से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमने व्यापार, बिजली, स्वच्छ ऊर्जा, उर्वरक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग की भी समीक्षा की।"

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-नाइजीरिया के बहुआयामी संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की निरंतर प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

बयान में कहा गया कि बातचीत में व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा साझेदारी, कृषि, स्वास्थ्य और डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष रूप से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भारत-नाइजीरिया रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति शेत्तिमा ने साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इनमें ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताएं और चिंताएं भी शामिल रहीं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग मजबूत करने और अधिक प्रतिनिधित्व वाली, समावेशी तथा बहुध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया के साथ साझेदारी को मजबूत करने और अफ्रीका के साथ भारत के जुड़ाव को और गहरा करने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। वहीं, उपराष्ट्रपति शेत्तिमा ने भारत के विकास के अनुभव और नाइजीरिया में क्षमता निर्माण तथा आर्थिक विकास में भारत के योगदान की सराहना की।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में भारत और नाइजीरिया ने दोनों देशों तथा व्यापक ग्लोबल साउथ में शांति, समृद्धि और विकास में योगदान देने वाली एक मजबूत और भविष्य उन्मुख साझेदारी के प्रति साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत ने 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता करते हुए नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों, साझेदार देशों और आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के नेता शामिल हुए।

ब्रिक्स में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। ब्रिक्स के साझेदार देशों में बेलारूस, क्यूबा, बोलीविया, कजाखस्तान, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, युगांडा, उज्बेकिस्तान और वियतनाम शामिल हैं।

--आईएएनएस

डीएससी

Date & Time : 2026-09-13 20:30:03

Share:

Leave A Reviews

Related News