Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत और फ्रांस मिलकर लॉन्च करेंगे 'तृष्णा' सैटेलाइट, जल और खाद्य सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत


पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और फ्रांस अगले साल मिलकर 'तृष्णा' सैटेलाइट लॉन्च करेंगे। यह मिशन दुनिया में जल और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा।

पेरिस, 18 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और फ्रांस अगले साल मिलकर 'तृष्णा' सैटेलाइट लॉन्च करेंगे। यह मिशन दुनिया में जल और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करेगा।

फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा के अंतिम चरण में पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह सैटेलाइट परियोजना दोनों देशों के सहयोग का एक स्वाभाविक विस्तार है। उन्होंने बताया कि पिछले साल पेरिस और इस साल दिल्ली में आयोजित एआई समिट्स ने इस साझेदारी को और मजबूत किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज से 50 या 100 साल बाद जब इस दौर को याद किया जाएगा, तो इसे भारत की बड़ी आकांक्षाओं और सपनों के दौर के रूप में देखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज का भारत भविष्य के लिए पूरा इकोसिस्टम तैयार कर रहा है और उन सभी क्षेत्रों में निवेश कर रहा है जो आने वाले दशकों की दिशा तय करेंगे।

हाल ही में नीस में आयोजित 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का ज‍िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने दुनिया के सामने भारत की डीप-टेक क्षमताओं को दिखाया।

उन्होंने बताया कि भारत के 120 प्रमुख डीप-टेक स्टार्टअप्स ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके दौरान करीब 1,400 बिजनेस-टू-बिजनेस (बीटूबी) बैठकें हुईं, जिससे वैश्विक सहयोग और नवाचार को बढ़ावा मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देशों के बीच संबंध सिर्फ व्यापार पर नहीं, बल्कि भरोसे पर भी आधारित होते हैं।

उन्होंने कहा कि हर देश भरोसेमंद सप्लाई चेन और स्थिर साझेदार चाहता है, और भारत दुनिया भर में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में उभर रहा है।

एवियन में आयोजित जी7 बैठक का ज‍िक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भरोसे पर आधारित साझेदारी की बात रखी और ग्लोबल साउथ के देशों के साथ समान सहयोग का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन में भारत का संदेश बिल्कुल साफ था क‍ि वैश्विक शासन तभी प्रभावी होगा जब वह सबको साथ लेकर चले, वैश्विक विकास तभी टिकाऊ होगा जब उसका लाभ सभी को मिले, और तकनीक तभी मानवता के लिए फायदेमंद होगी जब उस पर भरोसा किया जा सके।

पीएम मोदी ने भारत की डिजिटल उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में लगभग 90 करोड़ लोगों के लिए यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जा चुकी है, जिससे मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहते हैं और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हो पाती हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि दूर-दराज के गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंच जाएगा, लेकिन आज यह हकीकत बन चुका है।

पेरिस में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद खुशी और गर्व जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार पल था और पीएम मोदी की मौजूदगी ने उन्हें अपने देश से और करीब महसूस कराया, भले ही वे हजारों किलोमीटर दूर रह रहे हों।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, “कुछ समय पहले पेरिस पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने मेरा गर्मजोशी से स्वागत किया। मैं भारत और फ्रांस को और करीब लाने में उनके प्रयासों पर गर्व महसूस करता हूं। भारत-फ्रांस साझेदारी हमारे ग्रह की प्रगति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

इससे पहले दिन में पीएम मोदी ने यूरोप के सबसे बड़े तकनीक और नवाचार सम्मेलनों में से एक 'वीवाटेक 2026' को संबोधित किया। उन्होंने एवियन में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया और कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News