Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत और रवांडा ने बढ़ाया रक्षा सहयोग, सैन्य प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास पर बनी सहमति


नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और रवांडा ने मंगलवार को रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, मेडिकल सहयोग और रक्षा उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे भारत-रवांडा के बीच रक्षा संबंध और मजबूत होंगे।

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और रवांडा ने मंगलवार को रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। दोनों देशों के बीच सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, मेडिकल सहयोग और रक्षा उद्योग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया गया है। इससे भारत-रवांडा के बीच रक्षा संबंध और मजबूत होंगे।

रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "भारत-रवांडा जॉइंट डिफेंस कोऑपरेशन कमेटी (जेडीसीसी) की दूसरी बैठक 6-7 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत की ओर से संयुक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय सहयोग) अमिताभ प्रसाद और रवांडा की ओर से ब्रिगेडियर जनरल लुइस कनोबायरे ने की। दोनों पक्षों ने सैन्य प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास, मेडिकल सहयोग और रक्षा उद्योग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।"

सोमवार को रवांडा के प्रतिनिधिमंडल ने भारत और रवांडा के बीच दूसरी जॉइंट डिफेंस कोऑपरेशन कमेटी की बैठक से पहले नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को सम्मान देने के लिए पुष्पांजलि अर्पित की।

भारत में रवांडा के उच्चायोग ने 'एक्‍स' पर लिखा, "रक्षा सहयोग को लेकर नई दिल्ली में होने वाली दूसरी जॉइंट डिफेंस कोऑपरेशन कमेटी की बैठक से पहले ब्रिगेडियर जनरल लुइस कनोबायरे के नेतृत्व में रवांडा के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहुंचकर शहीद बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।"

विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सोमवार को रवांडा के लिबरेशन-डे की 32वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उन्होंने 'एक्‍स' पर लिखा, "रवांडा के लिबरेशन-डे की 32वीं वर्षगांठ में शामिल होकर खुशी हुई। इस मौके पर मैं रवांडा की सरकार और जनता को हार्दिक बधाई देता हूं। पिछले तीन दशकों में रवांडा का सामाजिक और आर्थिक विकास प्रेरणादायक रहा है।"

भारत में रवांडा की उच्चायुक्त मुकंगीरा जैकलीन ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

उच्चायोग ने कहा कि कार्यक्रम में भारतीय विदेश और कपड़ा मंत्रालय के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा की मौजूदगी रही। उच्चायुक्त ने भारत आए रवांडा रक्षा बल (आरडीएफ) के सदस्यों की मौजूदगी को भी सराहा।

उच्चायुक्त जैकलीन ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पबित्रा मार्गेरिटा का धन्यवाद भी किया। उन्होंने 'एक्‍स' पर लिखा, "मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, नई दिल्ली में रवांडा के मुक्ति दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आपका धन्यवाद। आपकी मौजूदगी हमारे लिए बहुत मायने रखती है और इससे यह कार्यक्रम और खास बन गया, जहां हमने रवांडा की आजादी, संघर्षों से उबरने और राष्ट्रीय विकास की शानदार यात्रा को याद किया।"

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News