Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत बनाम अफगानिस्तान: दिल्ली पुलिस की गुजारिश के बावजूद 13 सितंबर को ही होगा पहला टी20 मैच, डीडीसीए ने की पुष्टि


नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला तय कार्यक्रम के हिसाब से 13 सितंबर को ही खेला जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने इस बात की पुष्टि की है।

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला तय कार्यक्रम के हिसाब से 13 सितंबर को ही खेला जाएगा। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने इस बात की पुष्टि की है।

दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को लेकर दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ को पत्र लिखकर इस मैच को किसी और दिन कराने की मांग की थी। दिल्ली में 11 से 13 तारीख तक ब्रिक्स सम्मेलन होना है, जिसके चलते वीवीआईपी रूट की व्यवस्था रहेगी। मैच में 20 से 25 हजार फैंस के आने की संभावना है, ऐसे में डिप्टी कमिश्नर का कहना था कि दिल्ली पुलिस के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराना मुश्किल होगा।

हालांकि, डीडीसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया, "अरुण जेटली स्टेडियम में 13 सितंबर को होने वाला भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक के बाद डीडीसीए को सभी जरूरी मदद और इंतजामों का भरोसा दिलाया गया है। मैच स्थगित नहीं होगा।"

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ही खेले जाने हैं। इस बार सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बीसीसीआई की तरफ से पूरा सपोर्ट किया जा रहा है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 और अंतिम मैच 17 सितंबर को खेला जाना है।

गुरुवार को बीसीसीआई ने बताया कि हर्षित राणा जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 से भी बाहर हो गए हैं। हर्षित की जगह पर भारतीय टीम में तेज गेंदबाज यश ठाकुर को शामिल किया गया है। यश जिम्बाब्वे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे और उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट चटकाए थे।

--आईएएनएस

एसएम/डीकेपी

Date & Time : 2026-09-10 19:35:08

Share:

Leave A Reviews

Related News