Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत बनाम इंग्लैंड: अभिषेक-अय्यर के अर्धशतक, मेहमान टीम को 190 रन का टारगेट


चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत के लिए 190 रन का टारगेट रखा है। मेहमान टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा। इस पारी के दौरान हल्की बूंदा-बांदी भी होती नजर आई।

चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 1 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर जारी टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत के लिए 190 रन का टारगेट रखा है। मेहमान टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा। इस पारी के दौरान हल्की बूंदा-बांदी भी होती नजर आई।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को पारी की शुरुआत में अपना ही फैसला भारी पड़ता नजर आया। दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन (1) अपना कैच टॉम बैंटन को थमा बैठे। ओवर की अंतिम गेंद पर ईशान किशन (0) भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।

भारत ने महज 6 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से अभिषेक शर्मा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रन की साझेदारी की। अभिषेक 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

अभिषेक के पवेलियन लौटने के बाद अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जुटाए। तिलक वर्मा 13 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुए। कप्तान अय्यर ने शिवम दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 41 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर की ओर पहुंचा दिया।

अय्यर ने 47 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 68 रन की पारी खेली, जबकि दुबे ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 42 रन बनाकर स्कोर 189/7 तक पहुंचा दिया। विपक्षी खेमे से साकिब महमूद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। आदिल रशीद और सैम करन ने 1-1 विकेट निकाला।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रुक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद और ल्यूक वुड।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News