Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत बनाम इंग्लैंड: बतौर कप्तान अय्यर का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने 'नंबर-3'


नॉटिंघम, 7 जुलाई (आईएएनएस)। श्रेयस अय्यर टी20 फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अय्यर ने टॉस जीतकर यह कारनामा किया।

नॉटिंघम, 7 जुलाई (आईएएनएस)। श्रेयस अय्यर टी20 फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में अय्यर ने टॉस जीतकर यह कारनामा किया।

भारत की तरफ से टी20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर है, जिन्होंने मई 2010 से फरवरी 2012 के बीच 7 मुकाबलों में ऐसा किया था। वहीं, विराट कोहली अगस्त 2019 से दिसंबर 2019 के बीच 6 टॉस जीते। रोहित शर्मा (फरवरी 2020 - फरवरी 2022), एमएस धोनी (सितंबर 2007) और श्रेयस अय्यर (जून 2026 - जुलाई 2026) लगातार 5-5 टॉस जीतने के साथ संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर हैं।

श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव के स्थान पर भारत की टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अय्यर बतौर कप्तान अब तक सभी 5 टी20 मुकाबले में टॉस जीते हैं, लेकिन भारत को एक भी मुकाबला जिता नहीं सके।

अय्यर ने पहली बार आयरलैंड के खिलाफ इस टीम का जिम्मा संभाला। टीम इंडिया ने सीरीज का पहला मुकाबला 34 रन से गंवाया, जिसके बाद अगले मैच में 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा, जबकि अगले मैच में मेजबान इंग्लैंड टीम ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में मंगलवार को 5 मुकाबलों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्पिनर रवि बिश्नोई को बाहर कर तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया। इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

दो मुकाबलों के बाद इंग्लैंड 1-0 से आगे है। पांच मैचों की सीरीज में अभी दो मैच और बाकी हैं, ऐसे में सीरीज में इंग्लैंड को अजेय बढ़त लेने से रोकने के लिए भारत को नॉटिंघम में तीसरा मैच जीतना जरूरी है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News