Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत बनाम श्रीलंका: चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टेस्ट टीम में मौका


कोलंबो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

कोलंबो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज के लिए चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को दाएं पैर के अंगूठे में 'स्ट्रेस रिएक्शन' के कारण पूरी सीरीज से बाहर बैठना पड़ा है। वह बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे। हालांकि, बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि सुदर्शन की रिकवरी में काफी सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी भी मैदान पर उतरने के लिए फिट नहीं हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, "साई सुदर्शन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज, जो बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में थे, उन्होंने दाएं पैर के अंगूठे के स्ट्रेस रिएक्शन से उबरने में काफी प्रगति की है और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर बारीकी से नजर रख रही है।"

दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम के गाले जाने से पहले कोलंबो में टीम इंडिया से जुड़ेंगे। छह टेस्ट मुकाबलों में, 37.1 की औसत के साथ 371 रन बना चुके सरफराज न्यूजीलैंड के विरुद्ध 150 रन की पारी खेल चुके हैं।

सरफराज ऑस्ट्रेलिया में 2024/25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए भारत की टीम में थे, लेकिन उन्हें पांच में से एक भी मैच में मौका नहीं मिल सका। सरफराज इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए टीम का भी हिस्सा थे, लेकिन जून-जुलाई 2025 में पांच मुकाबलों की सीरीज के लिए मुख्य टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए गए।

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके बाद दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।

भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है। उसे फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए छठे स्थान पर मौजूद श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन की जरूरत है।

भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, औकिब नबी, सरफराज खान।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News