Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'भारत भाग्य विधाता' का दमदार ट्रेलर रिलीज, गोलियों की गूंज के बीच कर्तव्य निभाती दिखीं कंगना रनौत


मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में आम लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो आतंकी हमलों के दौरान असाधारण साहस दिखाते है। यह उन नर्सों, वार्ड बॉय और अस्पताल कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी।

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में आम लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो आतंकी हमलों के दौरान असाधारण साहस दिखाते है। यह उन नर्सों, वार्ड बॉय और अस्पताल कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देती है, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी।

ट्रेलर की शुरुआत मुंबई शहर में फैले डर और आतंक के माहौल से होती है। गोलियों की आवाज, लोगों की चीख-पुकार और शहर में मची अफरा-तफरी यह एहसास कराती है कि कोई बड़ा खतरा सामने है। इसके साथ ही कहानी कामा अस्पताल की ओर बढ़ती है, जहां बाहर आतंक का साया है, लेकिन अंदर जिंदगी बचाने की जंग जारी है।

ट्रेलर में कंगना रनौत के किरदार को एक साधारण स्टाफ नर्स के रूप में दिखाया गया है। वह मरीजों की देखभाल करती है और अपने काम को पूरी ईमानदारी से निभा रही है। हालांकि समाज और कई लोग उसके काम को उतनी अहमियत नहीं देते। अस्पताल में भी उसे सिर्फ एक सामान्य कर्मचारी के तौर पर देखा जाता है। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हालात पूरी तरह बदल जाते हैं।

आतंकी हमले की खबर अस्पताल तक पहुंचती है और कुछ ही देर में पूरा माहौल बदल जाता है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अस्पताल के भीतर मौजूद मरीज, डॉक्टर और कर्मचारी डर के साए में हैं। इसी दौरान नर्सें, वार्ड बॉय, सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और दूसरे स्टाफ मेंबर हिम्मत नहीं हारते। वे मरीजों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।

ट्रेलर का सबसे प्रभावशाली सीन वह है, जब अस्पताल की नर्सें अपने पेशे की शपथ को याद करती हैं। सेवा, करुणा और मानवता की रक्षा करने का उनका संकल्प इस कठिन समय में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनता है।

ट्रेलर में कंगना रनौत का अभिनय काफी दमदार है। उनके चेहरे पर एक तरफ भय दिखाई देता है तो दूसरी तरफ लोगों को बचाने का मजबूत इरादा भी झलकता है।

ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। तनावपूर्ण दृश्यों के दौरान संगीत कहानी की गंभीरता को बढ़ाता है, जबकि भावुक पलों में यह दर्शकों को किरदारों से जोड़ने का काम करता है।

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थत्ते, रसिका अगाशे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसका निर्माण पेन स्टूडियो, मणिकर्णिका फिल्म्स और अन्य प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया है।

फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

पीके/डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News