Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स में 14 डिप्टी इंजीनियर पदों पर भर्ती शुरू, योग्य उम्मीदवार 23 सितंबर तक करें आवेदन


बेंगलुरु, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बीईएल ने डिप्टी इंजीनियर ई-II (एफटीई) के विभिन्न 14 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

बेंगलुरु, 3 सितंबर (आईएएनएस)। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बीईएल ने डिप्टी इंजीनियर ई-II (एफटीई) के विभिन्न 14 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

बीईएल की ओर से डिप्टी इंजीनियर ई-II (एफटीई) पदों के लिए जारी 14 रिक्तियों में इलेक्ट्रॉनिक्स के 6, मैकेनिकल के 3 और कंप्यूटर साइंस के 5 पद शामिल हैं। इनमें जनरल के 7, ईडब्ल्यूएस का 1, ओबीसी (एनसीएल) के 3, एससी के 2 और एसटी के 1 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स/मैकेनिकल/कंप्यूटर साइंस में बीई/बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदक द्वारा जमा किए गए आवेदन और दस्तावेजों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,40,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपए के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवार (पीडब्ल्यूबीडी) और पूर्व-सैनिक उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

बता दें कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से यह नियुक्ति तय समय-सीमा के आधार पर शुरुआत में 5 वर्ष के लिए होगी, जिसे 2 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग कोच्चि (केरल) में होगी।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News