नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की नायब सैनी सरकार पर आरोप लगाया है कि इस सरकार में भारत का आईटी हब ‘गुरुग्राम’ अब भारत का बाढ़ वाला हब बन गया है।
![]()
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की नायब सैनी सरकार पर आरोप लगाया है कि इस सरकार में भारत का आईटी हब ‘गुरुग्राम’ अब भारत का बाढ़ वाला हब बन गया है।
सुरजेवाला का यह बयान उस वक्त आया है, जब सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश के बीच सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हुई और लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम में भी जगह-जगह जलभराव होने से आम लोगों के साथ स्कूली छात्रों को दिक्कतें आई।
मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भाजपा ने गुरुग्राम को कूड़े के ढेर, गंदे नालों और बाढ़ वाले शहर में बदल दिया है। नायब सैनी ने 1,400 करोड़ रुपए खर्च किए और बड़े-बड़े दावे किए। लेकिन असल में क्या हो रहा है। बाढ़ के पानी में स्कूल बसें बह रही हैं। बच्चे 6 घंटे तक फंसे रहे, वे रो रहे थे। लेकिन 6 घंटे बाद क्रेन की मदद से स्कूल बसों को बाहर निकाला जा रहा है। कोई गाड़ी नहीं चल पा रही है, गाड़ियां डूब गई, लोग काम पर नहीं जा पा रहे हैं। भारत का आईटी हब गुरुग्राम अब भारत का बाढ़ वाला हब बन गया है।
उन्होंने कहा कि अब 'वर्क फ्रॉम होम' का आदेश जारी किया गया है। मुझे लगता है कि गुरुग्राम के एंट्री पॉइंट पर एक बोर्ड लगाया जाना चाहिए कि गुरुग्राम आने वाले या वहां रहने वाले सभी लोग सिर्फ 'वर्क फ्रॉम होम' करें और घर से बाहर न निकलें। गुरुग्राम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार इसके लिए जिम्मेदार है। वहां ट्रिपल-इंजन सरकार है। जवाबदेही कब तय होगी। जिस पार्टी की गुरुग्राम में 'ट्रिपल-इंजन' सरकार है, वहां मेयर और म्युनिसिपल पार्षद भाजपा के हैं, विधायक भाजपा के हैं, सांसद भाजपा के हैं। फिर भी मुझे लगता है कि कल वे पलटकर कहेंगे, 'अरे, हम गुरुग्राम की सिविक सुविधाओं और अपनी नाकामी के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराएंगे।' सच तो यह है कि नायब सैनी को आना होगा और उस बेतहाशा भ्रष्टाचार की जिम्मेदारी लेनी होगी, जिसकी वजह से गुरुग्राम में आई बाढ़ के बीच जनता का पैसा बर्बाद हो गया है।
कांग्रेस नेता ने दिल्ली के साथ यूपी सरकार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि नोएडा हो या फिर दिल्ली, जहां-जहां भाजपा के चरण पड़े, वहां की स्थिति बेहाल है। भाजपा सरकार ने पूरी दिल्ली को यमुना बना दिया है।
--आईएएनएस
डीकेएम/एबीएम
Leave A Reviews