Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत की मदद से नेपाल के दार्चुला में नया स्कूल भवन बनेगा, निर्माण कार्य शुरू


काठमांडू, 27 जुलाई (आईएएनएस)। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि दार्चुला जिले की शैल्याशिखर नगरपालिका में भारत द्वारा वित्तपोषित विकास योजना के तहत नए विद्यालय भवन का निर्माण कार्य सोमवार को शिलान्यास के साथ आधिकारिक रूप से शुरू हो गया।

काठमांडू, 27 जुलाई (आईएएनएस)। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि दार्चुला जिले की शैल्याशिखर नगरपालिका में भारत द्वारा वित्तपोषित विकास योजना के तहत नए विद्यालय भवन का निर्माण कार्य सोमवार को शिलान्यास के साथ आधिकारिक रूप से शुरू हो गया।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव बासित नंदन और शैल्याशिखर नगरपालिका के महापौर विजय सिंह धामी ने श्री गोकुलेश्वर माध्यमिक विद्यालय के भवन की संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।

भारत सरकार की उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) कार्यक्रम के तहत लगभग 75 मिलियन नेपाली रुपए की वित्तीय सहायता से विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना शैल्याशिखर नगरपालिका के माध्यम से कार्यान्वित की जाएगी।

महापौर धामी और अन्य स्थानीय हितधारकों ने नेपाल के विकास के लिए भारत के निरंतर समर्थन की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए विद्यालय के बुनियादी ढांचे से नगरपालिका में छात्रों और शिक्षकों के लिए सीखने का माहौल और शैक्षिक सुविधाएं बेहतर होंगी।

भारत और नेपाल अपने द्विपक्षीय विकास सहयोग के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक विकास परियोजनाएं कार्यान्वित कर रहे हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा कि एचआईसीडीपी कार्यक्रम नेपाल की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दर्शाता है, जिसके तहत देश भर के समुदायों में स्थानीय बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाता है और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार किया जाता है।

एचआईसीडीपी कार्यक्रम नेपाल-भारत विकास सहयोग का एक प्रमुख घटक है, जो नेपाल भर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक बुनियादी ढांचे और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में परियोजनाओं का समर्थन करता है।

2003 में शुरू किए गए एचआईसीडीपी को पहले लघु विकास परियोजनाओं के रूप में जाना जाता था। यह पहल स्थानीय अधिकारियों के माध्यम से छोटे पैमाने की बुनियादी ढांचे और समुदाय-आधारित परियोजनाओं का समर्थन करती है, जो नेपाल सरकार द्वारा पहचाने गए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता और जल निकासी, ग्रामीण विद्युतीकरण, जलविद्युत और नदी प्रशिक्षण शामिल हैं।

दूतावास के अनुसार, एचआईसीडीपी कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर अब तक भारत सरकार द्वारा नेपाल के सभी सात प्रांतों और 74 जिलों में लगभग 600 परियोजनाएं शुरू की जा चुकी हैं।

--आईएएनएस

एमएस/

Share:

Leave A Reviews

Related News