Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत में एआई फंडिंग जनवरी-सितंबर में दोगुनी होकर 1.6 अरब डॉलर हुई : रिपोर्ट


नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप्स की फंडिंग 2026 के पहले नौ महीनों (जनवरी-सितंबर) में करीब दोगुनी होकर 1.6 अरब डॉलर हो गई है। इसे बड़ी डील से सपोर्ट मिला है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप्स की फंडिंग 2026 के पहले नौ महीनों (जनवरी-सितंबर) में करीब दोगुनी होकर 1.6 अरब डॉलर हो गई है। इसे बड़ी डील से सपोर्ट मिला है। यह जानकारी सोमवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म 'ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह रकम भारतीय एआई कंपनियों ने जनवरी-सितंबर 2026 के दौरान 87 इक्विटी फंडिंग राउंड के जरिए जुटाई। यह आंकड़ा एक साल पहले के 82.2 करोड़ डॉलर से 96 प्रतिशत अधिक है, और 2024 की इसी अवधि के 61.6 करोड़ डॉलर के मुकाबले 162 प्रतिशत ज्यादा है।

हालांकि, फंडिंग राउंड की संख्या 2025 के पहले नौ महीनों के 149 राउंड से 42 प्रतिशत कम रही। इस साल सबसे बड़े 10 फंडिंग राउंड में कुल 1.5 अरब डॉलर जुटाए गए, जो कुल जुटाई गई पूंजी का 90 प्रतिशत है।

'सीरीज ए' और उसके बाद के फंडिंग राउंड 36 से घटकर 24 रह गए और पहली बार फंडिंग पाने वाली कंपनियों की संख्या 60 से घटकर 24 रह गई। इस अवधि के दौरान वैश्विक स्तर पर एआई कंपनियों ने 383.5 अरब डॉलर जुटाए, जिसमें भारत का हिस्सा 1.6 अरब डॉलर (कुल रकम का 0.4 प्रतिशत) रहा। इस मामले में भारत दुनिया के देशों में नौवें स्थान पर है।

'अर्ली-स्टेज' (शुरुआती चरण की) फंडिंग सालाना आधार पर 191 प्रतिशत बढ़कर 1.3 अरब डॉलर हो गई। यह कुल फंडिंग का 78 प्रतिशत है, जबकि एक साल पहले यह 53 प्रतिशत थी। 'लेट-स्टेज' (बाद के चरण की) फंडिंग 4 प्रतिशत बढ़कर 28 करोड़ डॉलर हो गई, जबकि 'सीड-स्टेज' (बीज चरण की) फंडिंग 42 प्रतिशत गिरकर 6.92 करोड़ डॉलर रह गई।

निवेशकों की बात करें तो, 2026 के पहले नौ महीनों में 111 निवेशकों ने भारतीय एआई कंपनियों में निवेश किया, जो 169 निवेशकों से 34 प्रतिशत कम है। पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या 39 प्रतिशत घटकर 43 रह गई, और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की संख्या 38 प्रतिशत घटकर 29 रह गई।

रिपोर्ट के अनुसार, 2026 के पहले नौ महीनों में भारतीय एआई फंडिंग में मुंबई का हिस्सा 2 प्रतिशत से बढ़कर 48 प्रतिशत हो गया। मुंबई में 76.5 करोड़ डॉलर जुटाए गए, जबकि इससे पहले यह आंकड़ा 1.57 करोड़ डॉलर था। बेंगलुरु ने 71.1 करोड़ डॉलर जुटाए, जो कुल फंडिंग का 44 प्रतिशत है; एक साल पहले बेंगलुरु का हिस्सा 54 प्रतिशत था। 7.55 करोड़ डॉलर के साथ चेन्नई तीसरे स्थान पर रहा, जो कुल फंडिंग का 5 प्रतिशत है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन तीनों शहरों की कुल हिस्सेदारी सभी फंडिंग का 96 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2026 के बीच भारत में तीन नए एआई यूनिकॉर्न बने, जबकि पिछले साल इसी अवधि में केवल एक बना था। वहीं, इस सेक्टर में छह अधिग्रहण (एक्विजिशन) हुए, लेकिन कोई भी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) नहीं आया।

--आईएएनएस

एबीएस

Date & Time : 2026-11-23 16:25:03

Share:

Leave A Reviews

Related News