Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत-म्यांमार संबंधों को नई मजबूती देने पर जोर, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने म्यांमार के राष्ट्रपति से की भेंट


नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। राष्ट्रपति ह्लाइंग पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं।

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शनिवार को नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। राष्ट्रपति ह्लाइंग पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं।

मीटिंग के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मिलकर खुशी हुई। हमारे लंबे समय से चले आ रहे आपसी सहयोग को और गहरा करने की उनकी सकारात्मक भावना की सराहना करता हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मीटिंग का इंतजार रहेगा।”

राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग शनिवार को बोधगया से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया।

भारत के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग का बोधगया से नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर एमओएस कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया। यह दौरा हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने का मौका देता है।"

कीर्ति वर्धन सिंह ने लिखा, "म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग का दिल्ली आने पर स्वागत करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। उनका दौरा भारत और म्यांमार के बीच हमेशा रहने वाले सिविलाइजेशनल, कल्चरल और लोगों के बीच के संबंधों को दिखाता है। यह अलग-अलग क्षेत्र में हमारी साझेदारी को और मजबूत करने और इलाके में शांति, खुशहाली और जुड़ाव के लिए हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाने का मौका भी देता है।"

अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर बातचीत करेंगे।

राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग का पद संभालने के बाद यह पहला भारत दौरा है। वह एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेने वाले हैं। उनके दौरे पर उनके साथ एक उच्चस्तरीय डेलिगेशन भी है जिसमें कई कैबिनेट मंत्री, सीनियर अधिकारी और बिजनेस लीडर शामिल हैं। 2 जून को म्यांमार के राष्ट्रपति व्यवसाय और उद्योग से जुडे लोगों से बातचीत और साइट विजिट के लिए मुंबई जाएंगे।

--आईएएनएस

केके/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News