Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारत-पाकिस्तान के बीच झूले पर लेटे दिखे आयुष्मान खुराना, 'उड़ता तीर' के पोस्टर ने खींचा ध्यान

मुंबई, 9 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। इस बीच मेकर्स ने अब फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। पोस्टर में आयुष्मान का अंदाज किसी आम स्पाई फिल्म के हीरो जैसा बिल्कुल नहीं है। वह भारत और पाकिस्तान के बीच एक झूले पर आराम से लेटे नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में 'टॉप सीक्रेट' लिखी फाइल है। फिल्म कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर है।

बुधवार को धर्मा प्रोडक्शन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया,साथ ही इसकी नई रिलीज डेट भी अनाउंस की। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर यह फिल्म अब 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म की रिलीज 11 सितंबर के लिए तय की गई थी, लेकिन अब इसे कुछ हफ्ते आगे बढ़ा दिया गया है।

पोस्टर की बात करें तो इसमें आयुष्मान दो मील के पत्थरों के बीच झूले पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ भारत और दूसरी तरफ पाकिस्तान लिखा हुआ है। उनके हाथ में एक फाइल है, जिस पर 'टॉप सीक्रेट' लिखा है। आमतौर पर स्पाई फिल्मों में जासूस को मिशन पर भागते-दौड़ते या दुश्मनों से लड़ते दिखाया जाता है, लेकिन यहां आयुष्मान का किरदार बॉर्डर के बीच आराम से झूला झूलता नजर आ रहा है। पोस्ट के ऊपर की तरफ लिखा है, 'देशभक्ति तो याद है... पर देश नहीं।' पोस्ट में मेकर्स ने फिल्म में अनलिमिटेड कन्फ्यूजन और एक्शन का वादा किया गया है।

'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान लीड रोल में हैं। दोनों इससे पहले 'पति पत्नी और वो दो' में साथ नजर आ चुके हैं और अब एक बार फिर उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म को लेकर अभी कहानी की ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन फर्स्ट लुक से इतना जरूर समझ आता है कि इसमें जासूसी, एक्शन और कॉमेडी तीनों का तड़का लगाया गया है।

फिल्म को आकाश ए कौशिक ने लिखा और डायरेक्ट किया है। खास बात यह है कि 'उड़ता तीर' उनके डायरेक्शन करियर की शुरुआत है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। दोनों प्रोडक्शन हाउस इससे पहले 'किल', 'ग्यारह ग्यारह' और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्मों के लिए साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में करण जौहर, आदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन शामिल हैं।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Date & Time : 2026-09-09 14:25:08

Share:

Leave A Reviews

Related News