Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारतीय पर्यटकों के गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से निराश हुईं मुनमुन दत्ता, कहा- 'यह व्यवहार घिनौना है'

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय टीवी की दुनिया में अपने हास्य और अभिनय से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मुनमुन दत्ता हाल ही में एक सामाजिक मुद्दे को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें लोग लोकप्रिय टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में उनके किरदार के लिए जानते हैं। मुनमुन ने कुछ वायरल वीडियो और तस्वीरों को देखकर देश में पर्यटन स्थलों पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने वाले लोगों की कड़ी आलोचना की है।

मुनमुन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो वाले पोस्ट को रि-शेयर किया। इन पोस्ट में कुछ लोग पैंगोंग झील के अंदर गाड़ी चलाते दिख रहे हैं, जो खतरनाक और गैरकानूनी है। वहीं कुछ लोग अपने कपड़े उतारकर बर्फ पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इन पोस्ट पर मुनमुन ने कहा, ''मैं इन वीडियो और तस्वीरों को देखकर बेहद निराश हूं। कुछ लोग प्राकृतिक स्थलों और सार्वजनिक संपत्ति का सम्मान नहीं कर रहे हैं और वहां का माहौल खराब कर रहे हैं। यह व्यवहार घिनौना है, जो न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है बल्कि देश की छवि पर भी असर डालता है।''

उन्होंने लिखा, ''यह देखकर मुझे लगता है कि कुछ लोग विदेशों में छुट्टियां बिताने को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन अपने देश में ऐसे गलत काम करने से बाज नहीं आते।''

मुनमुन ने कहा कि इस तरह का व्यवहार न केवल असभ्य है, बल्कि इसे देखकर विदेशों में भारतीयों के प्रति नकारात्मक छवि बनती है। ऐसे लोग देश की सुंदरता और संस्कृति को गंदा कर रहे हैं।

मुनमुन की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उनके फैंस ने उनकी बातों का समर्थन किया और कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाओं में लिखा, 'सचमुच, ऐसे गैर-जिम्मेदार लोग देश की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।' वहीं कई लोगों ने यह भी लिखा कि मुनमुन ने यह मुद्दा उठाकर सही काम किया है, क्योंकि केवल सरकार और प्रशासन ही नहीं, आम नागरिकों को भी अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News