नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। देश सेवा की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंडियन आर्मी ने भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए जनवरी 2027 से शुरू होने वाले 144वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी-144) के लिए पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से कुल 30 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
![]()
नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। देश सेवा की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंडियन आर्मी ने भारतीय सेना में स्थायी कमीशन के लिए जनवरी 2027 से शुरू होने वाले 144वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (टीजीसी-144) के लिए पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स से कुल 30 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
भारतीय सेना की ओर से जारी 30 पदों में स्ट्रीम अनुसार, सिविल इंजीनियरिंग के 8, कंप्यूटर साइंस के 6, इलेक्ट्रिकल के 2, इलेक्ट्रॉनिक्स के 6, मैकेनिकल के 6, और विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम से 2 पद शामिल हैं। इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, या विविध इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीई/बीटेक/एमएससी कंप्यूटर साइंस की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी, चिकित्सा परीक्षण, मेरिट सूची, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेटस को 12 महीने के ट्रेनिंग के दौरान 56,400 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं, कमीशनिंग पर वेतन लगभग 17 से 18 लाख रुपए प्रति वर्ष होगी। इसी के साथ कैंडिडेटस को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर, फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में, आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम
Leave A Reviews