Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारतीय टीम की जर्सी पहनना और खेलना सपना था: प्रिंस यादव

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच इकाना स्टेडियम में आयोजित दूसरे वनडे में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने डेब्यू किया। भारतीय टीम के लिए डेब्यू को प्रिंस यादव को अपनी जिंदगी का सपना पूरा होना बताया है। प्रिंस यादव को भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने डेब्यू कैप दिया। यह प्रिंस के लिए बेहद खास अवसर था।

श्रेयस अय्यर ने प्रिंस को डेब्यू कैप देते हुए कहा, "कैप नंबर 263, प्रिंस। आपने यहां तक ​​पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। आपका प्रदर्शन निश्चित रूप से यह साबित करता है। आप इस मौके के हकदार हैं, और जिस तरह से आपने कल कहा कि आप अपने देश को गर्व महसूस कराना चाहते हैं और आपके पीछे आने वाले हर एक व्यक्ति को खुश करना चाहते हैं, तो आपको, आपके परिवार को, और इस पूरे सफर में आपका साथ देने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं। अच्छा करो, दोस्त।"

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में प्रिंस ने कहा, "जब भी कोई क्रिकेट खेलना शुरू करता है, तो उसका सपना हमेशा भारत के लिए खेलना और भारतीय टीम की जर्सी पहनना होता है। हेडशॉट के दौरान, मैंने पहली बार जर्सी पहनी थी, इसलिए यह बहुत अच्छा लग रहा है। मेरे माता-पिता को गर्व महसूस हुआ, और मैं भगवान का शुक्रिया अदा करूंगा। डेब्यू करना किसी भी खिलाड़ी के लिए अच्छी बात है, लेकिन मुख्य बात यह है कि मैं अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करूं, और अपनी टीम को जिताऊं, तब मुझे बहुत खुशी होगी।"

प्रिंस यादव ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनाई है। आईपीएल के दौरान दिए एक इंटरव्यू में प्रिंस ने कहा था कि वह वनडे विश्व कप 2027 खेलना और जीतना चाहते हैं। वनडे डेब्यू उनके उस सपने की शुरुआत है।

--आईएएनएस

पीएके

Share:

Leave A Reviews

Related News