Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भारतीय वायुसेना में एमटीएस के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 27 जून से

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। इंडियन एयरफोर्स में शामिल होने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, भारतीय वायु सेना ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के कुल 6 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 3 पद अनारक्षित (यूआर) हैं, 2 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए और 1 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के लिए हैं।

भारतीय वायुसेना की ओर से जारी इन रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि इस भर्ती के लिए विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिन तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म निर्धारित पते पर पहुंचाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या बोर्ड से मैट्रिक पास या उसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, किसी संस्था या संस्थान में वॉचमैन, लस्कर, गेस्टेटनर ऑपरेटर या माली के तौर पर एक वर्ष का अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें सीपीसी के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-1 प्रति माह होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'कमांडेंट, आईएएम, आईएएफ विमानपुरा पीओ, बैंगलोर-560017' पते पर डाक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले पहुंचा दें।

--आईएएनएस

डीके/पीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News