Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भट्टी नेटवर्क को तगड़ा मानसिक झटका, मॉड्यूल ध्वस्त होने के बाद सारे प्लान पर फिरा पानी


नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के लिए भर्ती करने वाले शहजाद भट्टी नेटवर्क का पूरी तरह भंडाफोड़ कर दिया गया है।

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों के लिए भर्ती करने वाले शहजाद भट्टी नेटवर्क का पूरी तरह भंडाफोड़ कर दिया गया है।

इस कार्रवाई से नेटवर्क में खलबली मच गई है और घोषणा के बाद से उसकी गतिविधियों में तेज गिरावट देखी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया था कि भारत के 80वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले भारतीय एजेंसियों ने इस नेटवर्क के कई मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी ने कहा कि इस कार्रवाई से भट्टी नेटवर्क के मनोबल को बड़ा झटका लगा है। हाल के वर्षों में यह आईएसआई समर्थित नेटवर्क का सबसे बड़ा अभियान था। इसका उद्देश्य देशभर में लोगों का एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करना था।

अधिकारी के अनुसार, युवाओं को प्रसिद्धि, हथियार और मामूली धनराशि का लालच देकर भर्ती किया जा रहा था। उनसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुपारी किलिंग, छोटी मात्रा में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए कहा जाता था।

अधिकारी ने बताया कि भट्टी युवाओं को ताकतवर और मशहूर बनने का सपना दिखाता था और यह तरीका कई महीनों तक सफल रहा। हालांकि, भारतीय एजेंसियों ने इस नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया, जिससे भट्टी और आईएसआई दोनों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि भट्टी धीरे-धीरे अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा था और देशभर में सैकड़ों छोटे-छोटे मॉड्यूल स्थापित करना चाहता था। एक अन्य अधिकारी के अनुसार, भट्टी और आईएसआई भविष्य में गतिविधियां दोबारा शुरू करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हालात पहले जैसे नहीं रहेंगे। भारतीय एजेंसियों की कार्रवाई से नेटवर्क का मनोबल काफी प्रभावित हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि जब यह नेटवर्क सक्रिय था, तब भट्टी और उसके सहयोगी बड़ी संख्या में युवाओं तक पहुंच बना लेते थे और उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिलती थी। अब ऑनलाइन गतिविधियां काफी धीमी हो गई हैं। कई युवा नेटवर्क के उद्देश्य पर सवाल उठा रहे हैं और उनके ऑफर्स ठुकरा रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, भट्टी नेटवर्क के मनोबल को तोड़ना और युवाओं के बीच जागरूकता पैदा करना एजेंसियों की बड़ी सफलता रही है।

अधिकारी ने बताया कि भट्टी भारतीय एजेंसियों की कार्रवाई को गलत साबित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन युवा उसके दावों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। भट्टी ने भारतीय सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उसके द्वारा भर्ती किए गए सभी 3,000 युवक अब भी उसके साथ हैं और सरकार ने झूठे आंकड़े पेश किए हैं।

उसने यह भी सवाल उठाया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी का दावा भारतीय एजेंसियों ने किया है, क्या वे वास्तव में उसके नेटवर्क का हिस्सा थे।

अधिकारियों का कहना है कि भट्टी से ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद थी। वह अपने समर्थकों के सामने मजबूत दिखने और एक वैकल्पिक कहानी पेश करने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि अब भर्ती प्रक्रिया पहले जैसी आसान नहीं रहेगी। यह भट्टी के लिए एक बड़ी हार है और वह स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहा है। साथ ही वह ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है ताकि युवा उसकी बातों पर विश्वास करें और उसके नेटवर्क से जुड़ने से न डरें।

अधिकारियों ने बताया कि जांच और बड़े मॉड्यूलों के भंडाफोड़ के अलावा एजेंसियां युवाओं को ऐसे नेटवर्क से जुड़ने के खतरों के बारे में भी जागरूक कर रही हैं।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share:

Leave A Reviews

Related News