Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भविष्य में वाराणसी और गोरखपुर में भी खेले जा सकते हैं यूपीटी20 लीग के मुकाबले


लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। यूपीटी20 लीग 2026 का आयोजन लखनऊ और कानपुर में होगा, लेकिन भविष्य में यह टूर्नामेंट वाराणसी, गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में आयोजित किया जा सकता है। शनिवार को यह घोषणा चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने की।

लखनऊ, 15 अगस्त (आईएएनएस)। यूपीटी20 लीग 2026 का आयोजन लखनऊ और कानपुर में होगा, लेकिन भविष्य में यह टूर्नामेंट वाराणसी, गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में आयोजित किया जा सकता है। शनिवार को यह घोषणा चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने की।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में यूपीटी20 लीग के चौथे सीजन के शानदार उद्घाटन समारोह में संजय कपूर ने उत्तर प्रदेश की क्रिकेट की अपार संभावनाओं और लीग की ग्रासरूट 'स्पीड हंट' पहल की सफलता पर प्रकाश डाला। समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और हजारों दर्शक शामिल हुए।

कपूर ने कहा कि चौथा सीजन न केवल राज्य में क्रिकेट के लिए बल्कि यहां के लोगों के लिए भी एक ऐतिहासिक क्षण है, और उन्होंने इस टूर्नामेंट को उत्तर प्रदेश के लिए एक उत्सव बताया। कपूर ने कहा, "यूपीटी20 लीग का चौथा सीजन न केवल राज्य के क्रिकेट के लिए बल्कि उत्तर प्रदेश के हर निवासी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट या लीग नहीं है; यह पूरे यूपी के लिए एक उत्सव है। हम सब मिलकर इसे मनाएंगे और आने वाले समय में राज्य के क्रिकेट और टैलेंट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"

चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने लीग को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजीव शुक्ला का भी आभार व्यक्त किया। कपूर ने 'स्पीड हंट' अभियान पर विशेष जोर दिया, जो ग्रामीण इलाकों से युवा क्रिकेट टैलेंट की पहचान करने के लिए एक ग्रासरूट स्काउटिंग प्रोग्राम है।

उन्होंने कहा, "इस बार, 'स्पीड हंट' पहल के जरिए, ग्रामीण इलाकों के कई प्रतिभाशाली बच्चों को आगे आने का मौका मिला। हमने पूरी पारदर्शिता के साथ और बिना कोई फीस लिए इस पहल के जरिए सीधे चयन किए।"

कपूर ने बताया कि इस पहल के जरिए पहचाने गए खिलाड़ी अब यूपीटी20 लीग के चौथे सीजन में हिस्सा ले रही सभी छह टीमों का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से कई खिलाड़ियों के लिए नीलामी के दौरान लाखों की बोलियां लगीं।

उन्होने कहा, "आज मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि 'स्पीड हंट' के जरिए चुने गए खिलाड़ी यूपीटी20 लीग के चौथे सीजन की सभी छह टीमों का हिस्सा हैं। नीलामी के दौरान इन खिलाड़ियों के लिए लाखों की बोलियां लगीं, जो यह साबित करता है कि उत्तर प्रदेश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। उस टैलेंट को सही मंच देना ही हमारे विजन का सबसे बड़ा सबूत है।"

चौथा सीजन अभी लखनऊ और कानपुर में आयोजित किया जा रहा है। कपूर ने कहा कि आगामी वर्षों में लीग का विस्तार राज्य के अन्य क्रिकेट सेंटर्स तक हो सकता है। उन्होंने कहा, "इस बार लीग का आयोजन दो प्रमुख क्रिकेट हब - लखनऊ और कानपुर - में किया जा रहा है, जो फैंस के लिए एक शानदार अनुभव है। हालांकि, चूंकि उत्तर प्रदेश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और उस टैलेंट को निखारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हो सकता है कि आने वाले समय में यूपीटी20 लीग के मैच वाराणसी, गोरखपुर और अन्य शहरों में भी आयोजित हों।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News