Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भोपाल में शिक्षक वर्ग 3 के चयनित अभ्यर्थी सड़क पर उतरे, पुलिस ने किया गिरफ्तार


भोपाल, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 के लिए चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन गुरुवार को आक्रामक हो गया। इन अभ्यर्थियों ने सड़क पर लेट कर जाम लगा दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। राज्य में शिक्षकों की भर्ती को लेकर लंबे अरसे से विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।

भोपाल, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 के लिए चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन गुरुवार को आक्रामक हो गया। इन अभ्यर्थियों ने सड़क पर लेट कर जाम लगा दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। राज्य में शिक्षकों की भर्ती को लेकर लंबे अरसे से विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।

वर्तमान में प्राथमिक वर्ग 3 के लिए चयनित अभ्यर्थी बीते 26 दिनों से धरना दे रहे थे। यह धरना राजधानी के बोर्ड चौराहे पर चल रहा है। गुरुवार की दोपहर को इन अभ्यर्थियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। वे सड़क पर लेट गए और दोनों तरफ आवागमन पूरी तरह थम गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने जोर जबरदस्ती से इन प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस जवानों ने उनके साथ मारपीट की और जबरदस्ती सड़क से हटाने की कोशिश की, वहीं दूसरी ओर पुलिस इन आरोपों को नकारा रही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री से पिछले दिनों मुलाकात हुई थी, जिसमें उन्होंने नियुक्ति का भरोसा दिलाया था, मगर यह भरोसा वास्तविकता में नहीं बदला। लिहाजा उनका आंदोलन जारी है। वे तो सड़क पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर डाली।

वहीं, पुलिस की ओर से कहा गया है कि किसी तरह की मारपीट नहीं की गई, इन प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं ली थी, इसलिए उन्हें हटाया गया।

राज्य में लंबे अर्से से शिक्षकों की भर्ती के लिए आंदोलन का सिलसिला चल रहा है। पूर्व में शिक्षक वर्ग एक और वर्ग 2 के अभ्यर्थी आंदोलन कर चुके हैं और अब वर्ग 3 के अभ्यर्थियों का आंदोलन जोर पकड़ चुका है। शिक्षक वर्ग 3 के अभ्यर्थियों के साथ पुलिस द्वारा किए गए व्यवहार पर कांग्रेस में सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस का कहना है कि अभ्यर्थी अपनी मांग कर रहे हैं, सरकार उनकी मांग पूरी करने की बजाय पुलिस के जरिए लाठियां बरसा रही है। यह स्थितियां दुर्भाग्यपूर्ण है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएसएच

Date & Time : 2026-10-29 21:05:03

Share:

Leave A Reviews

Related News