Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भोपाल में 'विकसित भारत' की थीम पर बनी अनूठी रंगोली


भोपाल, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चल रही है। इसी के तहत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में विकसित भारत थीम पर अनूठी रंगोली बनाई गई।

भोपाल, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान चल रही है। इसी के तहत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में विकसित भारत थीम पर अनूठी रंगोली बनाई गई।

राजधानी के टीटी नगर स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित "सेवा के रंग, राष्ट्र के संग" एवं "सेवा-ज्योति" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सहभागिता की।

इस अवसर पर पार्टी के तमाम नेताओं ने विकसित भारत की थीम पर वैज्ञानिकों की उपलब्धि चंद्रयान मिशन और अयोध्या श्रीराम मंदिर पर आधारित अनूठी रंगोली का अवलोकन किया। साथ ही, विद्यार्थियों द्वारा निर्मित भारत के मानचित्र की मानव श्रृंखला में बैठक कर उनसे आत्मीय संवाद भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके जन्मोत्सव से लेकर ''सेवा संकल्प अभियान'' का पूरा माह उत्साहपूर्वक मनाया गया। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपने भाव का प्रकटीकरण किया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं, हम प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। इसी कड़ी में एशियन गेम्स में मध्यप्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों का भी हार्दिक अभिनंदन करते हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री यादव ने तात्या टोपे स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित "सेवा के रंग, राष्ट्र के संग" एवं "सेवा-ज्योति" कार्यक्रम में रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर सेवा, सहयोग, सद्भाव और सकारात्मकता के रंगों को समाज के प्रति समर्पित करने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने इस पहल के माध्यम से समाज में सेवा भाव को सशक्त बनाने, आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और जन-जन में सकारात्मकता का संचार करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर पार्टी विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है अभी हाल ही में सेवा ज्योति भी निकल गई है। इन आयोजनों के जरिए पार्टी की रीति नीति और सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचाई जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एसके

Date & Time : 2026-10-09 15:10:05

Share:

Leave A Reviews

Related News