Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

भोपाल रेल मंडल में टिकट चेकिंग से साढ़े नौ करोड़ रुपए की वसूली


भोपाल, 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में दो माह की अवधि में साढ़े नौ करोड़ रुपए से ज्यादा की राजस्व की आय हुई है। इस अवधि में रेल मंडल ने टिकट बुकिंग और माल परिवहन सहित अन्य कार्यों में साढे 350 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया है।

भोपाल, 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल में चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में दो माह की अवधि में साढ़े नौ करोड़ रुपए से ज्यादा की राजस्व की आय हुई है। इस अवधि में रेल मंडल ने टिकट बुकिंग और माल परिवहन सहित अन्य कार्यों में साढे 350 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया है।

रेलवे की ओर से आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों एवं पर्यवेक्षक कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करने के परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल एवं मई माह में मंडल को कुल 350.30 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।

बताया गया है कि इसी वित्तीय वर्ष के दो माह अप्रैल एवं मई में आय टिकट चेकिंग के 1.32 लाख मामलों से 9.53 करोड़ रुपए, 71.07 लाख बुक किए गए यात्री टिकटों से 177.39 करोड़ रुपए, अन्य कार्य से 13.34 करोड़, 1.23 मिलियन टन माल परिवहन से 143.65 करोड़ एवं विविध आय 15.93 करोड़ रुपए शामिल है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा कि हम टीम भावना से कार्य करते हुए रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भोपाल मंडल रेल प्रशासन अपने सम्माननीय रेल उपभोक्ताओं को शिकायत रहित सेवा प्रदान करने के प्रति कृत संकल्प है, साथ ही रेल राजस्व बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।

दरअसल, राज्य के बड़े रेल मंडलों में से एक है भोपाल रेल मंडल। इस मंडल के अधीन आने वाले तमाम रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य प्रबंधन पर रेलवे अधिकारियों का खास जोर है।

--आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News