Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बीबीएल: स्टीव स्मिथ की तूफानी पारी, हरिकेंस को 57 रन से हराकर फाइनल में सिक्सर्स

सिडनी, 23 जनवरी (आईएएनएस)। सिडनी सिक्सर्स ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के चैलेंजर मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ सिक्सर्स ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है, जहां 25 जनवरी को उसका सामना पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा।

सिडनी, 23 जनवरी (आईएएनएस)। सिडनी सिक्सर्स ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के चैलेंजर मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ 57 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ सिक्सर्स ने खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है, जहां 25 जनवरी को उसका सामना पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी सिक्सर्स ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए। डैनियल ह्यूजेस और स्टीव स्मिथ की सलामी जोड़ी ने 3 ओवरों में 27 रन की साझेदारी की। डेनियल 10 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद स्मिथ ने जोश फिलिप के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 91 के स्कोर तक पहुंचाया। फिलिप ने 2 चौकों के साथ 15 रन की पारी खेली।

यहां से स्मिथ ने मोइसेस हेनरिक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 29 रन जुटाते हुए टीम को 120 के स्कोर तक पहुंचाया। स्मिथ 43 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से जोएल डेविस ने 27 रन और लैकलान शॉ ने 21 रन की पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। विपक्षी खेमे से रिले मेरेडिथ ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि बिली स्टैनलेक और रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में होबार्ट हरिकेंस 17.2 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई। मिचेल ओवन और टिम वार्ड की सलामी जोड़ी ने 1.5 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की। ओवन 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टिम वार्ड भी इतने ही रन बनाकर आउट हुए।

यह टीम 29 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से ब्यू वेबस्टर के साथ कप्तान बेन मैकडरमॉट ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन जुटाते हुए टीम को संभाला।

वेबस्टर 24 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान मैकडरमॉट ने 26 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 40 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से बेन ड्वार्शुइस ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट और जोएल डेविस ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News