Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बीबीएल: उस्मान ख्वाजा ने ब्रिस्बेन हीट के साथ किया करार


ब्रिस्बेन, 16 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बिग बैश लीग (बीबीएल 16) के लिए ब्रिस्बेन हीट के साथ फिर से करार किया है। वह क्लब के साथ पांचवां सीजन खेलेंगे।

ब्रिस्बेन, 16 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने बिग बैश लीग (बीबीएल 16) के लिए ब्रिस्बेन हीट के साथ फिर से करार किया है। वह क्लब के साथ पांचवां सीजन खेलेंगे।

39 साल के ख्वाजा ने जनवरी में एशेज सीरीज के सिडनी टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इससे पहले उन्होंने कन्फर्म किया था कि मार्च में क्वींसलैंड का शेफील्ड शील्ड कैंपेन खत्म होने पर उनका प्रथम श्रेणी करियर भी समाप्त हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने बीबीएल में खेलने का फैसला किया है। वह अगले सीजन में ब्रिस्बेन हीट के लिए सभी मैचों में उपलब्ध होंगे।

उस्मान ख्वाजा टीम की कप्तानी करेंगे या नहीं, इस पर स्पष्टता नहीं है। नए हेड कोच जेम्स होप्स के अंडर, हीट ने अभी तक आने वाले सीजन के लिए अपने कप्तान की पुष्टि नहीं की है।

ब्रिस्बेन हीट के कोच जेम्स होप्स ने बीबीएल 16 के लिए ख्वाजा की वापसी का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, "हमारे ग्रुप में ख्वाजा जैसी क्लास, शांत और अनुभवी खिलाड़ी का होना हमें और बेहतर बनाएगा। उनका योगदान हमेशा कीमती होता है।"

ख्वाजा ने कहा कि वह हीट के लिए पूरा कॉम्पिटिशन खेलने की उम्मीद को लेकर उत्सुक थे। उन्होंने कहा, ''15 दिसंबर को हमारे सीजन के पहले गेम के लिए गाबा में होना थोड़ा अजीब होगा, लेकिन बहुत रोमांचक भी होगा। पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्रतिबद्धता के आधार पर कुछ गेम इधर-उधर होते थे। अब पूरे कॉम्पिटिशन की उम्मीद और भी बेहतर है।''

ख्वाजा, 2015-16 में सिडनी थंडर और 2023-24 में हीट के साथ बीबीएल चैंपियनशिप टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने टी20 करियर में 124 गेम खेले हैं, जिसमें तीन सेंचुरी और 18 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

वह इस गर्मी में शुरू होने वाले बिग बैश से पहले हीट के प्री-बीबीएल ट्रेनिंग शेड्यूल से जुड़ेंगे।

--आईएएनएस

पीएके

Date & Time : 2026-09-16 12:00:13

Share:

Leave A Reviews

Related News