Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: 'मिक्स्ड डबल्स' में भारत को झटका, ध्रुव बोले- गलतियों पर करना होगा काम


नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुरुवार को भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो का सफर 'राउंड ऑफ 16' में समाप्त हो गया। 15वीं सीड वाली मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चीन के चेन फांग और गुओ शिनवा के हाथों 11-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। अब इस इवेंट में देश की कोई भी जोड़ी नहीं बची है।

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुरुवार को भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो का सफर 'राउंड ऑफ 16' में समाप्त हो गया। 15वीं सीड वाली मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चीन के चेन फांग और गुओ शिनवा के हाथों 11-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। अब इस इवेंट में देश की कोई भी जोड़ी नहीं बची है।

यह हार उस दिन के ठीक एक दिन बाद मिली, जब इस जोड़ी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत की थी। पहले राउंड में 'बाय' मिलने के बाद, भारतीयों का सामना मकाऊ के लियोन्ग इओक चोंग और एनजी वेंग ची से हुआ और उन्होंने आसानी से मैच जीतकर अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की की।

भारतीय जोड़ी इस हार से मायूस है। मुकाबले के बाद तनीषा ने पत्रकारों से कहा, "हम काफी निराश हैं कि हम अपना बेस्ट गेम नहीं दिखा पाए, खासकर अपने होम ग्राउंड पर। पहला सेट अच्छा था, हमने अच्छी टक्कर दी, लेकिन दूसरे सेट में हमारा कोई कंट्रोल नहीं रहा। मुझे लगता है कि विपक्षी खिलाड़ियों ने इसका फायदा उठाया और दूसरे सेट में बहुत अच्छा खेले। लेकिन हां, हम इसकी पूरी जिम्मेदारी लेते हैं कि आज हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेले और हमें लगता है कि हम आज बेहतर परफॉर्मेंस दे सकते थे।"

पहले गेम में एक समय दोनों टीमों का स्कोर बेहद करीब था, लेकिन इसके बाद भारत ने मौका गंवा दिया। तनीषा मानती हैं कि भारतीय जोड़ी ने आसानी से प्वाइंट्स खो दिए। तनीषा ने कहा, "हमने बहुत आसानी से प्वाइंट्स गंवा दिए। बहुत मामूली गलतियां हुईं और वे बढ़ती गईं। हम रिदम नहीं तोड़ पाए और गलतियां बढ़ती गईं, जिससे उनकी बढ़त काफी बड़ी हो गई। हमने भरपाई करने की कोशिश की, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए।"

हालांकि, ध्रुव कपिला दूसरे गेम को गंवाने का कारण खुद की गलतियों को मानते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि प्लान बहुत साधारण था, लेकिन दूसरे गेम में मुझे लगता है कि यह मेरी गलती थी। मुझे वहां बेहतर खेलना चाहिए था, लेकिन मैंने बहुत सारी गलतियां करना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें बढ़त मिल गई और फिर आप दबाव में आ जाते हैं, खासकर मैं, क्योंकि मैं ही बहुत आसान गलतियां कर रहा था। और अगर आप आसान गलतियां करते रहते हैं तो कोई प्लान काम नहीं आता, कोच चाहे कुछ भी कहें; लेकिन मुझे थोड़ा बेहतर खेलना चाहिए था।"

ध्रुव कपिला गलतियों से सीख लेकर अपने अगले लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "बेशक, मुझे अपनी गलतियों पर काम करना होगा। आज कोर्ट पर जो कुछ भी हुआ, उससे मुझे सीखना होगा और अगला टूर्नामेंट चाइना ओपन है।"

--आईएएनएस

आरएसजी

Share:

Leave A Reviews

Related News