Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बीएमसी आयुक्त की दीपावली से जुड़ी पोस्ट पर अशोक पंडित ने जताई नाराजगी, डिलीट करने की मांग


मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े के दीपावली पर पटाखों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें किसी को भी यह बताने की जरूरत नहीं है कि त्योहार कैसे मनाना चाहिए।

मुंबई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े के दीपावली पर पटाखों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें किसी को भी यह बताने की जरूरत नहीं है कि त्योहार कैसे मनाना चाहिए।

दरअसल, बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े ने दीपावली अभियान के तहत सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें मशहूर हस्तियों द्वारा लोगों को प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने और पटाखे न फोड़ने की सीख दी जा रही थी।

निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े पर भड़कते हुए कहा कि वे अपनी बातों को रखने के लिए मनोरंजन जगत के सेलेब्स का इस्तेमाल करते हैं।

वीडियो में वह कहते हैं, "माननीय वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अश्विनी भिड़े जी, हमें किसी प्रकार के लेक्चर की जरूरत नहीं है कि त्योहार कैसे मनाना चाहिए या फिर पर्यावरण की रक्षा करें। आप सभी लोग इतने ग्लैमर स्टक हो गए हैं कि आप अपनी बात को रखने के लिए हमारे मनोरंजन जगत के सेलेब्स का इस्तेमाल करते हैं। आप उनसे रिक्वेस्ट करते हैं और त्योहारों को लेकर लेक्चर दिलवाते हैं कि पटाखा मत चलाइए।"

निर्देशक ने आगे कहा, "हमारे त्योहारों में हमें ज्ञान देने वाले आप लोग होते कौन हैं। मैंने कभी भी आप लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी दूसरे धर्म के त्योहारों पर ये कहते नहीं सुना कि ईद न मनाएं या फिर क्रिसमस पर पटाखे न चलाएं। बीएमसी और किसी भी त्योहार पर इतनी एक्टिव क्यों नहीं होती है और न ही ज्ञान देती है।"

अशोक पंडित ने बीएमसी को कहा, "बीएमसी से अपना खुद का काम तो होता नहीं है। बैनर उनसे हटते नहीं, गटर साफ नहीं होता है, न ही साफ पानी दे पा रहे हैं और हमें लेक्चर दे रहे हैं कि दीपावली का पर्व कैसे मनाएं। हमारा पर्व है, हम उसी तरह से मनाएंगे, जैसे हम अब तक मनाते आ रहे हैं। अरे कितनी गालियां और नीचा दिखाओगे हमें।"

उन्होंने आखिर में अश्विनी भिड़े से दीपावली को लेकर की गई पोस्ट को डिलीट करने की मांग की। उन्होंने लिखा, "अश्विनी भिड़े जी आप तो समझदार हैं। मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि आप वे सभी सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दें, जो आपने हमारे त्योहारों को लेकर लगाए हैं।"

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Date & Time : 2026-11-02 14:05:04

Share:

Leave A Reviews

Related News