Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार : आय से अधिक संपत्ति मामले में भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी


पटना, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को उनके कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।

पटना, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के महाप्रबंधक (तकनीकी) कमलेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को उनके कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया।

ईओयू के मुताबिक, विश्वसनीय स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर कमलेश कुमार के खिलाफ ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच की गई। इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 24/26, दिनांक 21 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) के तहत दर्ज की गई है। जांच में प्रथम दृष्टया कमलेश कुमार द्वारा अपनी ज्ञात आय के वैध स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने के साक्ष्य मिलने की बात कही गई है।

ईओयू के अनुसार, उनकी ज्ञात आय करीब 3.12 करोड़ रुपये है और इसके मुकाबले आय से लगभग 103.30 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का आरोप है। पटना स्थित विशेष न्यायालय, निगरानी से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद मंगलवार सुबह कमलेश कुमार से जुड़े चार अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक कोटि के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने तलाशी शुरू की।

ईओयू के अनुसार, तलाशी की कार्रवाई वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सर्वोदय मैदान स्थित पैतृक आवास, पटना के एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित मनमोहन अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 302, राजीव नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर रोड नंबर-25सी स्थित मेधा बिल्डिंग तथा बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के पटना स्थित कार्यालय में की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि चारों स्थानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा तलाशी की कार्रवाई शुरू की गई है।

तलाशी के दौरान चल-अचल संपत्ति, वित्तीय लेन-देन और अन्य दस्तावेजों से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है। ईओयू ने कहा कि तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। फिलहाल अधिकारियों की टीम सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है।

--आईएएनएस

एमएनपी/पीएम

Date & Time : 2026-09-22 14:35:01

Share:

Leave A Reviews

Related News