Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार एमएलसी चुनाव : दोपहर 12 बजे तक स्नातक सीटों पर 12.88 और शिक्षक सीटों पर 30.19 प्रतिशत मतदान


पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव में दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 12.88 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 30.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

पटना, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव में दोपहर 12 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 12.88 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 30.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

इस बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने अपनी जीत को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें समाज के सभी तबकों का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त है। निर्वाचन क्षेत्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, स्नातक सीटों में कोसी निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 17.94 प्रतिशत मतदान हुआ। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 15.02 प्रतिशत, दरभंगा में 13 प्रतिशत और तिरहुत में 5.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में सारण में सबसे अधिक 42.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 37.50 प्रतिशत, पटना में 30.06 प्रतिशत और तिरहुत में 10.64 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का औसत प्रतिशत स्नातक सीटों की तुलना में काफी अधिक रहा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार ने अपनी जीत को लेकर विश्वास जताया।

उन्होंने कहा, ''न घबराता हूं, न किसी दूसरे को डराता हूं। हम अड़ने वाले हैं, गिरने वाले नहीं हैं, क्योंकि हम परशुराम वंशी हैं और समाज के सारे तबकों का विश्वास हमें प्राप्त है।'' उन्होंने भरोसा जताया कि स्नातक मतदाता उन्हें चौथी बार अपना आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है और वह परिणाम को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान शुक्रवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव में कुल 150 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

इस बीच पटना में जदयू से निष्कासित पूर्व नेता छोटू सिंह को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की भी सूचना सामने आई है। उन्हें पूछताछ के लिए जक्कनपुर थाने लाया गया है। छोटू सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर रोका गया। हालांकि, उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया गया, इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। विधान परिषद चुनाव के मतदान और प्रत्याशियों के दावों के बीच राजनीतिक दलों की निगाहें अब मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसके

Date & Time : 2026-10-23 13:55:02

Share:

Leave A Reviews

Related News