Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार : एनडीए की बैठक में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों पर हुई चर्चा


पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास लोक सेवक आवास पर एनडीए की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की।

पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास लोक सेवक आवास पर एनडीए की अहम बैठक हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बैठक की अध्यक्षता की।

इसमें एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेता और प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली के जाफर पट्टी में बनने वाले 1,260 एकड़ के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

संजय सरावगी ने कहा कि 20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस अवसर पर बड़े उत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं बिहार की धरती पर आकर इस उत्सव में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री के स्वागत, कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक तैयारियां करने को कहा गया।

सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए एनडीए पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है। बैठक में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को आगे भी जारी रखने पर सहमति बनी है। इस अभियान के तहत अब तक पदयात्रा, प्रबुद्धजनों की बैठक और सम्मेलन आयोजित किए गए हैं। छठ पर्व के बाद भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।

सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाले उत्सव का प्रमुख हिस्सा होगा। बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी घटक दलों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएसएच

Date & Time : 2026-11-05 22:20:03

Share:

Leave A Reviews

Related News