Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार : गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर पार करने की आशंका, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटना, 3 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार पटना के गांधी घाट पर गुरुवार रात तथा हाथीदह (मोकामा) में चार सितंबर की दोपहर गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर को पार करने की संभावना है। इसे देखते हुए नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, गंगा के जलस्तर में संभावित वृद्धि से भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों के नदी किनारे तथा निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विभाग ने लोगों से किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लेने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

विभाग ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को नदी, घाट, तटबंध और निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों की जानकारी पहले से रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने नदी में स्नान और तैराकी के साथ नाव से अनावश्यक आवागमन से भी बचने की सलाह दी है। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सेल्फी लेने या अन्य जोखिमपूर्ण गतिविधियों में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी गई है।

विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आवश्यक दस्तावेज, दवाइयां, मोबाइल फोन, टॉर्च, पीने का पानी और अन्य जरूरी सामान सुरक्षित तथा आसानी से ले जाने योग्य रखने को कहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने में परेशानी न हो। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल जिला प्रशासन तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है।

जलस्तर बढ़ने अथवा बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन और बचाव दल के निर्देशों का तत्काल पालन करने को कहा गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क करने की अपील की है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसके

Share:

Leave A Reviews

Related News