Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार: ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक की रिहाई को लेकर सैकड़ों छात्रों ने पटना में निकाला कैंडल मार्च


पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग का विवाद अब सड़कों पर उतर गया है। गुरुवार की शाम को ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर उनकी गिरफ्तारी का विरोध जताया।

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग का विवाद अब सड़कों पर उतर गया है। गुरुवार की शाम को ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर सैकड़ों छात्र सड़क पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर उनकी गिरफ्तारी का विरोध जताया।

जानकारी के मुताबिक, रौशन आनंद की रिहाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र पटना के कारगिल चौक पर एकत्रित हुए और कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। सभी छात्रों के हाथ में नारे लिखी तख्तियां भी थीं।

पटना टाउन के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)-1 राजेश रंजन ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल छात्र रौशन आनंद की रिहाई की मांग कर रहे थे। छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी। सभी छात्रों को समझाकर वापस भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। चर्चित शिक्षक खान सर से भी पुलिस पूछताछ की गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर पथराव एवं तोड़फोड़ की घटना में पुलिस एक्शन में है। इस मामले में पुलिस ने एक वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के दो गार्डों को हिरासत में लिया।

मंगलवार की रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा ईंट-पत्थराव एवं तोड़फोड़ किए जाने के संबंध में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को देखने के बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि पास के ही ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है।

इसके बाद पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

--आईएएनएस

एमएनपी/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News