पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। पटना में शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हुस्नारा खातून नामक महिला का आरोप है कि उसे खान सर से जान का खतरा है और इसी आशंका के चलते उसने पुलिस थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।
![]()
पटना, 25 अगस्त (आईएएनएस)। पटना में शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हुस्नारा खातून नामक महिला का आरोप है कि उसे खान सर से जान का खतरा है और इसी आशंका के चलते उसने पुलिस थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।
महिला ने कहा कि उसे पुलिस की ओर से सुरक्षा का आश्वासन मिला है और किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल थाना से संपर्क करने के लिए नंबर भी दिया गया है।
हुस्नारा खातून ने आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि वर्ष 2017 में उसकी रूम पार्टनर सबीना खातून के साथ खान सर का संपर्क था और वह लगातार करीब छह महीने तक उनके कमरे पर आते-जाते थे।
महिला के मुताबिक, उसने इसको लेकर कई बार आपत्ति जताई थी। उसका आरोप है कि इस दौरान करीब दो महीने तक उनके बीच विवाद और झगड़े की स्थिति बनी रही, जिसके बाद मामला थाना-पुलिस तक भी पहुंचा।
हुस्नारा ने आरोप लगाया कि खान सर की ओर से उसे नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका को लेकर उसने अपने एक रिश्तेदार, जो थानेदार हैं, को जानकारी दी थी। इसके बाद, रिश्तेदार द्वारा खान सर को डांटने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी, जिसके बाद कुछ समय तक उसे परेशान नहीं किया गया। हालांकि, महिला का दावा है कि इसके बावजूद उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश जारी रही।
महिला ने कहा कि उसे इस बात का डर है कि यदि उसके किसी रिश्तेदार या परिचित के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, तो उसे भी निशाना बनाया जा सकता है। इसी आशंका के चलते उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
उन्होंने अपनी रूम पार्टनर सबीना खातून और खान सर के संबंधों को लेकर भी कई दावे किए। उनका कहना है कि उसकी रूम पार्टनर और खान सर के बीच करीबी संबंध थे। महिला ने आरोप लगाया कि कई बार खान सर और उसकी रूम पार्टनर कमरे के अंदर रहते थे और दरवाजा नहीं खोला जाता था। ऐसे मौकों पर उसे कई-कई घंटे कमरे के बाहर इंतजार करना पड़ता था। उस दौरान उसे कई ऐसी बातें पता चलीं, जिनकी वजह से अब वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदारों को फोन कर उसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की जाती है। उसने दावा किया कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से फोन करने की बात कहकर उसके परिवार के लोगों से इस तरह की बातें की गईं कि उनकी बेटी वहां है और वे आकर उसे ले जाएं। लगातार इस तरह की घटनाओं के कारण उसके मन में डर बना हुआ है। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले की जांच कराने की मांग की है।
हुस्नारा खातून ने करीब 4,500 रुपए चोरी करने का भी आरोप लगाया। उसने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गरीबों की मदद करने का दावा करता है तो उसे ईमानदारी से दूसरों का पैसा वापस करना चाहिए। महिला ने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उसके लिए यह रकम भी महत्वपूर्ण है। खान सर चाहते हैं कि वह पटना छोड़ दे।
हुस्नारा खातून ने आगे कहा कि उसने पीरबहोर थाना में अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस की ओर से उसे सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। थाना स्तर से उसे बताया गया है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वह तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकती है। पुलिस ने संपर्क के लिए नंबर भी उपलब्ध कराया है और सुरक्षा को लेकर भरोसा दिलाया है।
--आईएएनएस
पीएसके/एबीएम
Leave A Reviews