Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर एनडीए संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी: संजय सरावगी

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए 5 राज्यसभा सीटों पर संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी।

पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए 5 राज्यसभा सीटों पर संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगी।

संजय सरावगी ने कहा कि बिहार और भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा दिन है। इस बार की होली हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मनाई है। राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि 5 तारीख को एनडीए के सभी प्रत्याशी नामांकन करेंगे और 5 की 5 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए सभी पांच सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा। इनमें दो 2 सीट पर भाजपा, दो पर जदयू और एक सीट आरएलएम के पास है।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने के कयास पर संजय सरावगी ने कहा कि यह तो जदयू का मामला है। मुझे लगता है कि वह इस मामले में बेहतर जवाब दे सकते हैं।

एक्स पोस्ट में संजय सरावगी ने कहा कि पटना में दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के साथ सहभागिता कर कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। होली का यह पर्व सभी के जीवन में खुशी और उल्लास का संचार करे, यही कामना है।

यूट्यूब पर पीएम मोदी के 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स होने पर संजय सरावगी ने कहा कि पीएम मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का गौरवपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया है। यह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश और विश्वभर में करोड़ों लोगों के अटूट विश्वास, स्नेह और उनके नेतृत्व से गहरे जुड़ाव का सशक्त प्रमाण है। वैश्विक स्तर पर यूट्यूब पर सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले विश्व नेताओं में उनका अग्रणी स्थान यह दर्शाता है कि उनका नेतृत्व सीमाओं से परे प्रभाव छोड़ रहा है। यह प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का क्षण है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News