Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार: मंत्री राम कृपाल यादव ने पटना में एनएफडीबी के क्षेत्रीय कार्यालय खुलने पर खुशी जाहिर की


पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने पटना में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय खुलने पर खुशी जाहिर की।

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने पटना में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय खुलने पर खुशी जाहिर की।

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री ललन सिंह का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने इस दिशा में कदम बढ़ाने का फैसला किया। इस दफ्तर के खुलने से बहुत फायदे होंगे। अब सारी गतिविधियां यहीं से होंगी। पहले उन्हें हैदराबाद जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

उनके मुताबिक, बिहार में एक बहुत बड़ी संख्या ऐसी है, जो मत्स्य पालन पर आश्रित है। ऐसी स्थिति में इस तरह के कार्यालय के पटना में खुलने से लोगों को बड़े पैमाने पर फायदा पहुंचेगा। उन्हें अब किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। बिहार जैसे प्रदेश को मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल होगी। पहले हमें इन साधनों के लिए दूसरे राज्यों पर आश्रित रहना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इतना ही नहीं, हमारी क्षमता इतनी बढ़ जाएगी कि हम दूसरे राज्यों और यहां तक विदेशों में भी भेज सकेंगे। इन्हीं सब स्थितियों को देखते हुए यह हमारे लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। इसके लिए मैं एक बार फिर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करना चाहूंगा।

इसके अलावा, मंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी दिनों में पर्यटन के क्षेत्र में पटना को एक नई ऊर्जा मिलेगी। सरकार की ओर से छह हजार सब्सिडी ग्रांट भी दी जाएगी। बिहार के पर्यटन के दृष्टिकोण से यह एक नई उपलब्धि है। लोगों में एक नया ऊर्जा और उत्साह भी मिलेगा। बाहर के लोग भी पटना आएंगे। बिहार में ऐसी जगहें हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से अहम हैं। अफसोस की बात रही है कि इन पर्यटनों को प्रकाश में लाने का काम नहीं किया गया। इसी वजह से इस तरह की स्थिति पैदा हो गई। सरकार के प्रयासों का फायदा होगा। हमारी आर्थिक उन्नति होगी और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

साथ ही, उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी तंस कसा। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव पढ़ाई लिखाई की बात करेंगे तो लोग उन पर हंसेंगे।

वहीं, उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव को अपनी सुरक्षा वापस नहीं करनी चाहिए। यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी अहम हो जाती है। मान लीजिए, उनके घर परिवार के लोगों ने सुरक्षा वापस कर दी है, क्योंकि अब यहां पर राजद का शासन नहीं है। बिहार में कानून व्यवस्था अच्छी है, इसलिए तेजस्वी यादव रात को गंगा जेपी पथ पर घूम रहे थे।

--आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

Share:

Leave A Reviews

Related News