Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बिहार का अगला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगा।

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। दो सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर जदयू के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि एक सीट आरएलएम के खाते में गई है।

पटना में आईएएनएस से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से राज्यसभा जा रहे हैं। जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उनके ही नेतृत्व में बनेगा। नीतीश कुमार ने तीन साल पहले कहा था कि उनकी राज्यसभा जाने की इच्छा है, हालांकि तब चुनाव सामने आ गए तो वह नहीं जा सके। मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि बिना मर्जी के कोई उन्हें वहां नहीं भेज सकता, वे अपनी मर्जी से गए हैं। सरकार आगे भी उनकी इच्छा के अनुसार ही चलेगी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि बिहार के लिए सौभाग्य यह है कि बिहार से आते हैं और बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा जा रहे हैं। हम सब के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट में राज्यसभा जाने की बात की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share:

Leave A Reviews

Related News