Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार में जमीन विवादों की सुनवाई होगी डिजिटल, 899 राजस्व अदालतों की पटना से होगी निगरानी : दिलीप जायसवाल


पटना, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे और राजस्व न्यायालयों की कार्यवाही को सुगम बनाने के लिए वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था शुरू की गई है। राज्य के 899 राजस्व न्यायालयों में अब मामलों की सुनवाई डिजिटल माध्यम से होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) के तहत इस व्यवस्था का लोकार्पण किया।

पटना, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में जमीन से जुड़े विवादों के निपटारे और राजस्व न्यायालयों की कार्यवाही को सुगम बनाने के लिए वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था शुरू की गई है। राज्य के 899 राजस्व न्यायालयों में अब मामलों की सुनवाई डिजिटल माध्यम से होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली (आरसीएमएस) के तहत इस व्यवस्था का लोकार्पण किया।

इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। राजस्व विभाग ने एक बड़ा फैसला किया है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से हुई है। वर्चुअल कोर्ट और ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से अब जमीन से जुड़े विवादों, दाखिल-खारिज और परिमार्जन जैसे मामलों में लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी तरह के राजस्व विवाद के मामले में लोगों को अंचल अधिकारी (सीओ), राजस्व अधिकारी (आरओ), भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर), अपर समाहर्ता, जिलाधिकारी या प्रमंडलीय आयुक्त के न्यायालय में खुद उपस्थित होना पड़ता था। इससे विशेष रूप से गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को अपना काम छोड़कर न्यायालय जाना पड़ता था। कई बार अधिकारियों के दूसरे कार्यों में व्यस्त रहने के कारण सुनवाई की तारीख आगे बढ़ जाती थी और मामले एक से तीन साल तक लंबित रहते थे। अपर समाहर्ता और जिलाधिकारी स्तर पर कुछ मामले चार साल तक भी लंबित रह जाते थे।

मंत्री ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब कोई भी रैयत या जमीन मालिक अपने घर से, राज्य के किसी दूसरे हिस्से से या राज्य के बाहर रहते हुए भी मोबाइल और लैपटॉप के जरिए संबंधित राजस्व न्यायालय से जुड़ सकेगा। वह वीडियो माध्यम से अपना पक्ष और बयान रख सकेगा। सुनवाई के दौरान कही गई बातों की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी। इससे भविष्य में किसी पक्ष के बयान को लेकर विवाद की स्थिति नहीं बनेगी।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का एक बड़ा फायदा यह होगा कि पटना में विभागीय स्तर पर कंट्रोल एंड कमांड प्रणाली के जरिए सभी 899 राजस्व न्यायालयों की निगरानी की जा सकेगी। इससे न्यायालयों के कामकाज और सुनवाई की प्रक्रिया पर नजर रखना आसान होगा। दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना, मामलों के निष्पादन में तेजी लाना और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाना है। इससे जमीन से जुड़े विवादों के समाधान की प्रक्रिया अधिक सरल और जवाबदेह बन सकेगी।

--आईएएनएस

एमएनपी/वीसी

Date & Time : 2026-11-23 17:40:03

Share:

Leave A Reviews

Related News