मुजफ्फरपुर, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के सराय रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक पर अवैध रूप से एक कैमरा लगाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस कैमरे को बरामद कर आगे की जांच कर रही है।
![]()
मुजफ्फरपुर, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल के सराय रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे फाटक पर अवैध रूप से एक कैमरा लगाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस कैमरे को बरामद कर आगे की जांच कर रही है।
इधर, रेलवे ट्रैक के समीप से अत्याधुनिक कैमरा मिलने के बाद पुलिस सजग हो गई है। पुलिस के मुताबिक, हाजीपुर- मुजफ्फरपुर रेल खंड के सराय स्टेशन के पास रेलवे सिग्नल टावर के पास एक संदिग्ध हाईटेक आईपी कैमरा लगा पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि इससे रेलवे ट्रैक और सड़क की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस जांच रही है कि कैमरा किसने और क्यों लगाया। इस मामले में मुजफ्फरपुर की रेल एसएसपी वीणा कुमारी ने कैमरा जब्त करने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि सराय रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार के द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया है, जिसमें संदिग्ध कैमरा लगाने को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। वहां पर जांच कराई गई और जांच के बाद कैमरा को जब्त कर लिया गया। अभी जांच चल रही है।
सराय रेलवे स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 7 मई को दोपहर करीब 2 बजे समपार फाटक संख्या 43 पर ड्यूटी में तैनात गेटमैन संतोष कुमार ने सूचना दी कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने पश्चिमी हाईट गेज पोल पर एक कैमरा लगा दिया है और उसके बाद मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी सराय आरपीएफ को दी। इसके बाद दोनों मौके पर पहुंचे तो देखा कि हाईट गेज के पश्चिमी पोल पर कुछ ऊंचाई पर एक सोलर प्लेट और कैमरा लगाया गया था। इसके बाद उक्त उपकरण को जब्त किया गया। जब्त सामान में एक सोलर स्टैंड कैमरा शामिल है, जिस पर एक्टिव पिक्सल आईडी, जियो कंपनी का सिम, और 32 जीबी का माइक्रो कार्ड लगा हुआ था। इसके अलावा एक छोटा सोलर प्लेट भी बरामद किया गया।
--आईएएनएस
एमएनपी/डीकेपी
Leave A Reviews