Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार में सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना: अमित शाह ने रामकृपाल यादव को सहायता का दिया आश्वासन


नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने गुरुवार को संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बिहार के सहकारिता क्षेत्र की प्रगति, उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने गुरुवार को संसद भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बिहार के सहकारिता क्षेत्र की प्रगति, उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान बिहार में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इसमें सकरी, मधुबनी में सहकारी चीनी मिल की स्थापना, बिहार राज्य सहकारिता नीति-2026, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन, सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन को बढ़ावा देने, विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना तथा अंतरराज्यीय सहकारी समितियों की सदस्यता जैसी प्रमुख पहल शामिल हैं।

मंत्री ने बिहार में सहकारी समितियों के कंप्यूटरीकरण, पैक्स को बहुउद्देशीय सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने, ‘सहकारिता में सहकार’ के तहत बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, पैक्स एवं सहकारी पदाधिकारियों के प्रशिक्षण तथा सहकारी उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया।

राम कृपाल यादव ने बिहार में सहकारिता क्षेत्र को और गति देने के लिए पैक्स के कंप्यूटरीकरण, बहुउद्देशीय सेवा केंद्रों के विकास, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के भुगतान में तेजी तथा राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को समय पर राशि उपलब्ध कराने से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। बैठक में बिहार के विकास एवं समसामयिक राजनीतिक विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Share:

Leave A Reviews

Related News