Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार : मुकेश श्रीवास्तव हत्याकांड के विरोध में चित्रांश समाज का कैंडल मार्च


‎पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के खड़िया गांव निवासी मुकेश श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में पटना में चित्रांश समाज के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर आयोजित कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग शामिल हुए।

‎पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के सिवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के खड़िया गांव निवासी मुकेश श्रीवास्तव की हत्या के विरोध में पटना में चित्रांश समाज के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। पटना के गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर आयोजित कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग शामिल हुए।

इस दौरान लोगों ने हत्याकांड के मुख्य आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ‎‎शुक्रवार की देर शाम निकाले गए इस कैंडल मार्च का नेतृत्व चित्रांश समाज के नेता सीतेश रमण ने किया। उन्होंने कहा कि मुकेश श्रीवास्तव की हत्या से चित्रांश समाज के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों में दुख और आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि समाज को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उम्मीद है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से देखते हुए आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। ‎

सीतेश रमण ने कहा कि पुलिस की ओर से की गई छापेमारी के दौरान आरोपितों के घर से सात लाख रुपए नकद, दो नोट गिनने वाली मशीन, शराब और गांजा बरामद किए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद हत्याकांड के मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की और कहा कि मुकेश श्रीवास्तव की हत्या से चित्रांश (कायस्थ) समाज में भारी आक्रोश है। समाज के युवाओं में न्याय की मांग को लेकर रोष व्याप्त है। सरकार और पुलिस प्रशासन का दायित्व है कि हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। ‎ ‎

सीतेश रमण ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मामले का संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मृतक की पत्नी और बच्चे के भरण-पोषण तथा उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। ‎‎उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मुख्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो चित्रांश समाज का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा। ‎ ‎

कैंडल मार्च में सीतेश रमण, मनीष आनंद, पूजा कुमारी, अनितेश कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

‎--आईएएनएस

‎एमएनपी/वीकेयू

Share:

Leave A Reviews

Related News