मधेपुरा, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार के मधेपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने युवकों को रिहा करने के लिए उनके परिजनों से पैसे की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में दो अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी का भी दावा किया है।
![]()
मधेपुरा, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार के मधेपुरा जिला के सदर थाना क्षेत्र से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने युवकों को रिहा करने के लिए उनके परिजनों से पैसे की मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में दो अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी का भी दावा किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नौ मई को भर्राही थाना के मदनपुर निवासी रामदत्त मेहता ने सदर थाना में लिखित आवेदन दिया था कि उनके पुत्र मनोहर कुमार तथा दामाद करण कुमार का अपहरण कर लिया गया, जब वे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज से दवा एवं जांच रिपोर्ट लेकर अपने घर लौट रहे थे।
बताया गया कि इसके बाद अपहृतों के मोबाइल फोन से परिजनों को कॉल कर फिरौती की मांग की जाने लगी। उक्त आवेदन के आधार पर मधेपुरा थाना में एक मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधेपुरा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन तथा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तेजी से अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि अपहरणकर्ता फिरौती की राशि लेने के लिए मधेपुरा कॉलेज चौक स्थित सिटी कार्ट मॉल के निकट आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पूर्व से ही क्षेत्र की घेराबंदी कर दी।
इसी क्रम में अपहरणकर्ता ज्योतिष कुमार अपहृत करण कुमार को साथ लेकर जैसे ही मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे धर दबोचा और करण कुमार को सकुशल मुक्त करा लिया। गिरफ्तार आरोपी ज्योतिष कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे अपहृत मनोहर कुमार को मधेपुरा किरण पब्लिक स्कूल के समीप एक चाय दुकान से सकुशल बरामद किया। साथ ही इस मामले में शामिल दूसरे आरोपी सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार पूर्व में भी लूट एवं अन्य आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
--आईएएनएस
एमएनपी/डीकेपी
Leave A Reviews