Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बिहार : राजगीर मलमास मेला का भव्य शुभारंभ 17 मई से, सज-धज कर तैयार हुआ कुंड क्षेत्र


राजगीर, 16 मई (आईएएनएस)। ऐतिहासिक और धर्म नगरी के रूप में चर्चित बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मलमास मेला 2026 के शुभारंभ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कल यानी रविवार को ब्रह्मकुंड परिसर स्थित यज्ञशाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मेले का आगाज होगा।

राजगीर, 16 मई (आईएएनएस)। ऐतिहासिक और धर्म नगरी के रूप में चर्चित बिहार के राजगीर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मलमास मेला 2026 के शुभारंभ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कल यानी रविवार को ब्रह्मकुंड परिसर स्थित यज्ञशाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मेले का आगाज होगा।

उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार राजगीर आ रहे हैं; उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। मेला उद्घाटन स्थल को पूरी तरह से व्यवस्थित और सुसज्जित किया जा रहा है। मेला का उद्घाटन ध्वज स्थल के सटे यज्ञ स्थल के पास बड़े हॉल में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर यहां के विभिन्न सड़कों की बैरिकेडिंग की जा रही है। मेला 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा, इस दौरान पूरे राजगीर में धार्मिक वातावरण बना रहता है। प्रत्येक दिन लाखों श्रद्धालु और तीर्थयात्री यहां के विभिन्न कुंड में स्नान, ध्यान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना और दान पूर्ण करते हैं। बताया गया कि मेला के प्रथम दिन, 17 मई को प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक तीर्थ पूजन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा ब्रह्मकुंड परिसर स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं सप्तधारा परिसर में ध्वज पूजा की जाएगी। साथ ही सरस्वती कुंड परिसर में उद्घाटन समारोह एवं संध्या गंगा महाआरती का आयोजन होगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्वामी वासुदेवाचार्य, करपात्री अग्निहोत्री परमहंस स्वामी चिदात्मन जी महाराज सहित कई संत-महात्मा शामिल होंगे।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विजेन्द्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधान परिषद सदस्य रीना यादव तथा नगर परिषद सभापति भी मौजूद रहेंगे। मलमास मेला के दौरान विभिन्न शुभ तिथियों पर मुख्य शाही स्नान का आयोजन किया जाएगा। पंडा समिति के अध्यक्ष विकास कुमार उपाध्याय ने बताया कि इसके अलावा सप्ताह में तीन दिन तथा मुख्य अवसरों पर विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

Share:

Leave A Reviews

Related News